Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

राम की कथा धरती पर दुसरी गंगा के समान– पंडित नीरज शास्त्री

ब्यूरो 06-11-2021
55

जमानिया। क्षेत्र के रघुनाथपुर में आयोजित मानव धर्म प्रसार प्रवर्तन समाजसेवी संस्था के 35 वां वार्षिक सम्मेलन में पंडित नीरज शास्त्री ने कहा कि रामजी की कथा इस धरती पर दूसरी गंगा के समान है। जो मनुष्य राम कथा का अथवा रामजी के नाम को निरंतर श्रवण करता है और उसका निरंतर सुमिरन करता है। उसके जीवन में पहले तो संकट आएगा नहीं और यदि पूर्व कर्मों की वजह से संकट आ भी गया तो टिकेगा नहीं।

मनुष्य को चाहिए कि संसार के संबंधों के प्रति अपने उत्तरदायित्व को कुशलता पूर्वक निर्वहन करे उन्होंने धनुष यज्ञ व राम विवाह की कथा सुना कर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर संत दयाराम दास ने कहा कि संत गंगाराम दास महाराज समय को देखकर भविष्य की बात करते थे वह समाज में मानवता की स्थापना पर लोगों को बराबर चेता आया करते थे। यदि समाज से मानवता का अगर लोप हुआ तो जीव का जीवन बेकार चला जाएगा वह हमेशा भारतीय संस्कृति और सभ्यता का पुनर्जागरण करने की बात किया करते थे। जिससे समाज में सत्य और न्याय की स्थापना कर लोगों की भलाई की जा सके कथा में शिवजी महाराज कुमारी आरती पाठक‚ चंद्रेश महाराज‚ बुच्चा यादव आदि ने मानस पर उपदेश दिये। कथा मंच का संचालन सुखपाल महाराज ने की। इस अवसर पर रात्रि में आदर्श रामलीला समिति द्वारा रामलीला का मंचन भी किया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी ली।

Post navigation

Previous: दिखाया गया सीधा प्रसारण जनपद के विभिन्न तहसील में…
Next: मोबाइल चोर गिरफ्तार

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.