Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

उपजिलाधिकारी ने 8 बीएलओ 2 सुपर वाइजर का वेतन रोकने की कार्यवाई की।

ब्यूरो 05-12-2023
IMG-20231205-WA0025.jpg

गाजीपुर के जमानियां में मतदान संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर मंगलवार को तहसीलदार देवेंद्र यादव के आवास के बगल स्थित खुले मैदान के नीचे सभी बीएलओ व सुपरवाइजरों की बैठक कर समीक्षा की गई। बताया जाता है। की मंगलवार को उपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में सभी कार्य में लगी बीएलओ व सुपरवाइजर की बैठक के समीक्षा की गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने दिशा निर्देश देते हुए तेजी से कार्य में प्रगति लाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण सही तरीके से करने की बात कही। इस दौरान तिवारी ने कहा कि  बीएलओ व सुपरवाइजर को यह भी ध्यान देने की जरूरत है। की किसी का नाम छूट ना जाए। उपजिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं का फोटो मतदाता सूची में अवश्य जोडऩे की बात कही। तथा नए मतदाताओं को भी मतदाता सूची में शामिल करने की बात कही। मतदाता सूची में जिन मतदाता का डबल नाम आ गया है। उनमें एक नाम को हटाने की भी बात कही, तहसीलदार देवेंद्र यादव कहा कि 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के पात्र मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने और उनका वोटर आईडी कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में सुस्त और खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। समीक्षा के दौरान तहसीलदार ने  गैरहाजिर रहे कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मियों की एक माह का वेतन काटने और रिपोर्ट शासन को भेजने के लिए कहा। बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान की प्रगति खराब मिलने पर अवश्य पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है। तहसील प्रांगण में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में फार्म संख्या 6, 7 कम फार्म प्राप्त होने पर एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी ने मंगलवार को सभी संबंधित बीएलओ और सुपरवाइजर कड़ी फटकार लगाते हुए दो सुपरवाइजर और 8 बीएलओ का वेतन रोक दिया। शिथिलता बरतने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। आगामी सामान्य लोकसभा निर्वाचन के संबंध में बैठक आयोजित में एसडीएम ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कितने फॉर्म 6, 7 व 8 प्राप्त हुए हैं, कितने आवेदन ऑनलाइन किए गए हैं। इसकी समीक्षा की।चेतावनी देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बावजूद भी लापरवाही की गई है तो निलंबन एवं वेतन रोकने के साथ ही अन्य कार्रवाई तय है। एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने पर दो सुपरवाइजर प्रमोद कुमार गुप्ता‚ खुर्शीद अहमद एवं 8 बीएलओ विनय कुमार राय‚ फूला देवी‚ सर्वजीत सिंह यादव‚ रेखा देवी‚ सावित्री देवी‚ गुलाब राम‚ रीता  देवी‚ रीना भारती आदि का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने सभी बीएलओ और सुपरवाईजरों को लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। यदि समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो कार्रवाई तय है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अवनीश कुमार‚ द्वारिका नाथ दूबे‚ अशोक कुमार‚ अजय यादव‚ मंतोष राय‚ विजय कुमार‚ विनय पाण्डेय‚ मंतोष सिंह‚ तौकीर हसन‚ नितिश यादव‚ विनीत सिंह‚ अमित कुमार आदि सहित बीएलओ और सुपरवाइजर उपस्थित रहे। 

Post navigation

Previous: Регистрация на Вавада для новичков пошаговая инструкция
Next: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.