Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

नेकी की दीवार के आखिरी दिन लगी रही भीड़

विशेष संवाददाता 11-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
9 (3)

जमानिया। ठंड के मौसम में असहायों व गुरबत में जीवन यापन करने वालों का सहारा बनकर आया तीन दिवसीय ‘नेकी की दीवार’ अपने सामाजिक उद्देश्य की पूर्ती करते हुए शनिवार को जरूरतमंदों को गर्म कपड़े से आछादित कर समापन किया गया।

ज्ञात हो कि नगर स्थित रामलीला मैदान में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के तत्वावधान में तीन दिवसीय “नेकी की दीवार” कार्यक्रम का गुरुवार को शुभारंभ किया गया था। जिसमें जरूरतमंद व असहाय लोगों को निशुल्क गर्म कपड़ा दिया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवियों, शिक्षकों, पत्रकारों और युवाओं ने अपनी सहभागिता दिखाते हुए प्रत्येक जरूरतमंदों को जरूरत के अनुसार कपड़े उपलब्ध कराये। अंतिम दिन स्टाल पर कपड़ा लेने के लिए जरूरतमंदों की काफी भीड़ जुटी रही। क्षत्रिय महासभा युवा के जिला अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि “नेकी की दीवार” सामाजिक सहयोग स्टाल पर नगर व क्षेत्र के लोगों ने जरूरतमंदों के सहायतार्थ काफी सहयोग किये। ऐसे ही सहयोग होता रहा तो समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक निर्धन व्यक्ति को वस्त्र प्राप्त हो जायेगा। नेकी की दीवार के माध्यम से निर्धन व्यक्तियों को किया जाने वाला सहयोग प्रत्येक वर्ष चलता रहेगा। यह स्टाल बरुइन मोड़ पर विगत 6 वर्षो से लगाया जा रहा है तथा कुछ दिन में पुन: लगाया जायेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा निर्धन व्यक्ति ठंड से बच सके। उक्त मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष विनय सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह गोलू, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, सलीम मंसूरी, प्रमोद यादव, रतन श्रीवास्तव, वीर बहादुर मौर्य, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, विराज सिंह, बलवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने संयुक्त रूप किया चेकिंग
Next: परंपरागत खेती में सूझ बूझ से मिर्च बेच कर किया लाखो की बचत

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0038
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260819-WA0038
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
20260819_132206
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया पीएनबी की लापरवाही! खराब प्रिंटर से ग्राहक बेहाल

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.