Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • सूचना

बीडियो के बिना संस्तुति के सफाई कर्मियों का नहीं होगा स्थानांतरण

विशेष संवाददाता 25-10-2021
khabarimg

गाजीपुर। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह नंे आदेशित किया है कि जनपद गाजीपुर में तैनात पंचायती राज विभाग के समस्त सफाई कर्मचारियों के नियुक्ति प्राधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी है।

मेरे सज्ञान में आया है कि जिला पंचायत राज अधिकारी, गाजीपुर मनमाने पूर्ण और स्वेच्छापूर्ण तरीके से आये दिन सफाई कर्मचारियों का स्थानान्तरण करते रहते है और बहुत सारे सफाई कर्मी ऐसे है जो अपने तैनाती ग्राम पंचायत में नहीं जाते है और उनके स्थान पर या तो कोई डमी कर्मचारी कार्य करता है या वे अनुपस्थित रहते है। किन्तु सम्बन्धित ग्राम प्रधान और पंचायती राज कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों की मिली भगत से उपस्थिति प्रत्येक माह की सुनिश्चित कराते रहते है और तदनुसार वेतन आहरित करते रहते है। यह स्थिति कदाचित उचित नहीं है। अतएव उपरोक्त के सम्बन्ध में निर्देशित किया जाता है कि पंचायती राज विभाग में तैनात सफाई कर्मचारियों का स्थानान्तरण बिना खण्ड विकास अधिकारी की संस्तुति और मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर की अनुमति के नहीं किया जायेगा। यदि भविष्य में बिना खण्ड विकास अधिकारी की संस्तुति और मुख्य विकास अधिकारी, गाजीपुर के अनुमोदन के किसी भी सफाई कर्मचारी का स्थानान्तरण किया जाता है तो उसे गंभीरता से लेते हुए दोषी अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। सफाई कर्मिकों की तैनाती के सम्बन्ध में निर्गत शासन के आदेशानुसार तैनाती की कार्यवाही की जाय। भविष्य में सफाई कार्मिकों का वेतन आहरण सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी के पूर्वानुमोदन से किया जायेगा।सफाई कार्मिकों की सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु खण्ड विकास अधिकारी भी उत्तरदायी होगें । जिला पंचायत राज अधिकारी, गाजीपुर इसका अनुपालन एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित करायें।

Post navigation

Previous: जागरूकता शिविर के माध्यम से किया गया जागरूक
Next: 29 अक्टूबर को होगी बैठक

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.