Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

आज से शुरू हुआ यातायात माह

ब्यूरो 01-11-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
PHOTO--1 (1)

गाजीपुर। यातायात माह का शुभारंभ जिलाधिकारी एमपी सिंह ने पुलिस कार्यालय पर फीता काटकर सोमवार को किया। इसके बाद डीएम और पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यातायात रैली को रवाना किया।

रैली में एक तरफ जहां प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। वहीं शामिल पुलिस कर्मी लोगों में पम्पलेट का वितरण कर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करते चल रहे थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगों से यातायात नियमों की पालन करने की अपील की। कहा कि नियमों का पालन कर एक तरफ जहां हम खुद सुरक्षित रहेंगे, वहीं परिवार भी सुरक्षित रहेगा। चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाए। बिना हेलमेट के कदापि बाइक न चलाए। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि सर्वाधिक मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो रही हैं। इसलिए चालक यातायात नियमों का हर हाल में पालन करते हुए वाहन चलाएं। खासतौर पर दोपहिया चालक हेलमेट लगाकर ही चलें। यातायात प्रभारी अजय सिंह कसाना ने बताया कि पुलिस से आफिस प्रारंभ हुई जागरूकता रैली ओपियम फैक्ट्री, महुआबाग, मिश्रबाजार, लालदरवाजा, चीतनाथ, नखास, तुलसिया का पुल, एमएच इंटर कालेज रौजा, विशेश्वरगंज होते हुए लंका पहुंची। इस दौरान लोगो में पम्पलेट का वितरण कर यातायात के प्रति जागरूक किया गया।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया कि यातायात पुलिस कर्मियों का सहयोग करें। वाहन चलाते समय नियमों, चिन्हों एवं संकेतों का पालन करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन न चलाए। काली फिल्म और हूटर का प्रयोग न करें। वाहन चलाते समय 10 मीटर की दूरी बनाए रखे। बच्चों को वाहन चलाने के लिए प्रेरित न करें। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बिना लाइसेंस का गाड़ी चलाने के लिए प्रेरित न करें। वाहन चलाने के लिए लाइसेंस का होना जरूरी है। पुल व मोड़ पर गाड़ी ओवरटेक न करें। शराब पीकर वाहन न चलाए। सावधानी से सड़क पार करें व सदैव सड़क के बाई ओर चलें। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। दो पहिया वाहन में तीन सवारी कदापि न चलें। स्कूली वाहन यातायात मानक के अनुसार ही संचालित हो। श्री सिंह ने बताया कि यातायात जागरूकता अभियान लगातार 30 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रचार-प्रसार के साथ ही जगह-जगह कैम्प आयोजित कर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, एस0पी0 ग्रामीण राजधारी चौरसिया, सदर क्षेत्राधिकारी ओजस्वी चावला सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

Post navigation

Previous: डीएम ने किया राजकीय महिला कॉलेज से आगाज
Next: शत-प्रतिशत पंजीकरण एवं निर्वाचन में सहभागिता के लिए किया जागरूक

संबंधित खबरें

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.