Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

निर्वाचन संपन्न कराने को लेकर दिया गया प्रशिक्षण एवं दिशा निर्देश

ब्यूरो 29-10-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर । जिला निर्वाचन अधिकारी एम0पी0 सिंह की अध्यक्षता मे सहजानन्द पी0जी0 कालेज मे 01 नवम्बर से 30 नवम्बर 2021 तक नियत मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाहियां सुनिश्चित कराने के सम्बन्ध मे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण मे विधान सभा एवं मुहम्दाबाद एवं जमांनिया के बी0एल0ओ0, पदाभिहीत अधिकारी, सुपरवाइजर, ए.इ.आर.ओ. को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक ग्रामपंचायत की बैठक बुलाकर उसमें मतदाता सूची पढ़ी जाय, पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 18-19 वर्ष के नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाने, पूर्व से अंकित प्रविष्टियों में आवश्यक संशोधन, फोटो अथवा फोटो पहचानपत्र की त्रुटियों का निराकरण, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का सत्यापन, शिफ्टेड, डुप्लीकेट एवं डेड मतदाताओं के नाम का निरस्तीकरण, दिव्यांगजनों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने आदि की कार्यवाही की जाय तथा नियत तिथि पर बैठक के उपरान्त समस्त उपस्थित व्यक्तियों को मतदान की शपथ दिलाई जाए। उन्होने सभी वी0एल0ओ0 को गरूण एप एवं वोटर हेल्प एप डाउनलोड करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त 01 नवम्बर 2021 को प्रत्येक ग्रामपंचायत में मतदान के महत्व एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के सम्बन्ध में रणनीति पर चर्चा की जाय। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत अभियान की विशेष तिथियां-07 नवम्बर, 13 नवम्बर, 21 नवम्बर एवं 27 नवम्बर नियत हैं। इन तिथियों पर प्रत्येक बी0एल0ओ0 एवं अधिकारियों द्वारा पोलिंग स्टेशन पर आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। अभियान के व्यापक प्रचार‘-प्रसार एवं मतदाता जागरूकता को लेकर जनपद के सभी स्नातक एवं परास्नातक विद्यालयों में 01 नवम्बर को मतदान के महत्व पर संक्षिप्त परिचर्चा की जाएगी एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई जाएगी।इसके अतिरिक्त समस्त छात्र-छात्राओं से निर्धारित प्रारूप पर अंडरटेकिंग भरवाई जाए कि पात्र होने की दशा में उनका एवं सभी परिवारजनों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित है और उनके द्वारा अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान के महत्व के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए मतदान में भागीदारी के लिए जागरूक व प्रोत्साहित किया गया है।

Post navigation

Previous: सभी राजनैतिक दलों के साथ हुई बैठक
Next: 6 नवंबर 2021 को होगा चित्रगुप्त पूजन

संबंधित खबरें

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.