Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ग्राम प्रधानों को पंचायत राज अधिनियम एवं वित्तीय प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

विशेष संवाददाता 06-02-2025
745

जमानिया। विकासखंड सभागार में शुक्रवार को “हमारी योजना हमारा विकास” कार्यक्रम के तहत ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें पंचायत राज अधिनियम, आयकर रिटर्न, जीएसटी दाखिल करने की प्रक्रिया एवं महिला प्रधानों के अधिकारों पर विशेष रूप से जानकारी दी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए एडीओ पंचायत उमेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों के समुचित विकास के लिए प्रधानों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्हें अपनी पंचायत की योजनाओं एवं वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक जानकारी होनी चाहिए। एडीओ आईएसबी दिग्विजय सिंह ने कहा कि पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानों को सरकारी योजनाओं की संपूर्ण जानकारी रखनी चाहिए और सही ढंग से उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करना चाहिए। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दयानंद यादव ने प्रधानों को स्वयं आयकर रिटर्न एवं जीएसटी दाखिल करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिला प्रधानों के अधिकारों पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए और पंचायत में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों ने भाग लिया और पंचायत संचालन से संबंधित उद्देश्य‚ महत्वपूर्ण घटक‚ रिसोर्स इनवलप का निर्धारण‚ मानव एवं वित्तीय संसाधन आदि महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

इस अवसर पर धर्मेन्द्र कुशवाहा‚ मनोज कुमार‚ विनोद यादव‚ जितेन्द्र कुमार‚ सच्चिदानंद‚ महेश कुमार‚ रवि रंजन सिह‚ संजय सिंह‚ रामानंद यादव आदि ग्राम प्रधान सहित विकासखंड के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: पंचायत सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर एडीओ पंचायत को सौंपा पत्रक
Next: गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का फाइनल मैच, ए.पी.आर.सी. ग्रीन ने जीती ट्रॉफी

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.