Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • खेत खलिहान

अवशेष प्रबंधन पर आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम

ब्यूरो 06-12-2021
WhatsApp Image 2021-12-06 at 4.38.01 PM

जमानिया। कृषि विभाग के तत्वावधान में सोमवार को तहसील क्षेत्र के बरूईन गांव में फसल अवशेष प्रबंधन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया गया। इस दौरान किसानों को गांवों में पराली न जलाने की शपथ भी दिलाई गई।

कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक अतींद्र सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारियों ने पराली प्रबंध के संबंध में विचार रखे। कहा कि फसलों के अवशेष जलाने से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। ऐसे में किसान फसलों के अवशेष प्रबंधन को अपनाते हुए उन्हें मिट्टी में मिला देना चाहिए।  तकनीकी सहायक नीरज तिवारी ने किसानों को मशीनों द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन के लिए प्रयोग की जाने वाली कृषि यंत्रों व मशीनरियों जैसे की हैप्पीसीडर, जीरो ड्रील मशीन, मल्चर, एसएमएस कंबाइन, प्लाउ हल के प्रयोग व रखरखाव के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि धान के अवशेषों का दो तरह से यथास्थन प्रबंधन कर सकते है। एक तरीका सुपर एसएमएस कंबाईन से कटाई के बाद रूटावेटर या प्लाउ हल से उसे मिट्टी में मिलाया जा सकता है। दूसरा तरीका यह है कि अवशेष को जमीन के ऊपर रखकर हैप्पी सीडर से सीधी बिजाई कर सकते है। कहा कि कृषि यंत्रों के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन कराएं। इस दौरान अपशिष्ट अपघटक का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के आखिर में  किसानों को गांवों में पराली न जलाने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर विनय सिंह‚ अमित सिंह‚ सुभाष सिंह‚ प्रवीण सिंह‚ राजीव सिंह‚ अशोक सिंह‚ जसवंत सिंह‚ राणा प्रताप सिंह‚ शैलेंद्र कुमार तिवारी‚ अभिषेक‚ बंटी सिंह आदि किसान मौजूद रहे। 

बरूईन गांव में आयोजित कार्यक्रम में बोलते उप कृषि निदेशक अतींद्र सिंह ।

Post navigation

Previous: 12 को होगा दुकान का उद्घाटन
Next: कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह‚ बांटी सदस्यता रशीद

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.