Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

वित्तीय वर्ष की समाप्ति को लेकर कोषाधिकारी ने दिए निर्देश

विशेष संवाददाता 25-02-2025
khabarlogo

गाजीपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्ति की ओर है। शासन की मंशा के अनुसार, फरवरी 2025 तक आवंटित धनराशि का उपयोग 15 मार्च 2025 तक किया जाना अनिवार्य है, वहीं मार्च 2025 में 15 मार्च या उसके बाद आवंटित बजट का उपयोग 31 मार्च 2025 तक सुनिश्चित करना होगा।

निर्धारित समय सीमा रात 8:00 बजे तक कोषागार में बिल प्रस्तुत कर आहरण किया जाना आवश्यक है। इसके उपरांत जो धनराशि उपभोग नहीं की जाएगी, वह स्वतः कालातीत मानी जाएगी। उन्होंने सभी आहरण-वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समयसीमा के भीतर बजट का सदुपयोग सुनिश्चित करें या अवशेष धनराशि अपने विभाग के वित्त नियंत्रक को समर्पित कर दें।

ई-कुबेर के अंतर्गत गलत भुगतान का सुधार संभव
कोषाधिकारी ने बताया कि ई-कुबेर प्रणाली के अंतर्गत यदि किसी भुगतान में गलत लाभार्थी (बेनिफिशियरी) का विवरण दर्ज हो जाता है, तो वह राशि डीडीओ पोर्टल के “रिटर्न ट्रांजेक्शन” में जमा हो जाती है। इसे लेखाशिर्षक 8670 के तहत सामान्य देयक प्रपत्र-105 के माध्यम से सही लाभार्थी के खाते में पुनः हस्तांतरित किया जा सकता है।उन्होंने स्पष्ट किया कि 31 मार्च 2025 तक रिटर्न हुए ट्रांजेक्शन का आहरण संबंधित विभाग द्वारा 30 अप्रैल 2025 तक ही किया जा सकता है। इसके बाद यह धनराशि भी कालातीत हो जाएगी।

समय से धनराशि आहरण करने की अपील
वरिष्ठ कोषाधिकारी ने समस्त आहरण-वितरण अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे शासन के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की वित्तीय असुविधा न हो।

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने किया ईवीएम गोदाम का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
Next: “मन चेतन दिवस” पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.