Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

पेंशनभोगियों के लिए कोषागार की चेतावनी: फर्जी कॉल्स से सतर्क रहें, समय पर आयकर विवरण जमा करें

विशेष संवाददाता 04-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarlogo

गाजीपुर। कोषागार जनपद गाजीपुर ने समस्त पेंशनभोगियों को सतर्क करते हुए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। पेंशनधारकों को फर्जी फोन कॉल्स और साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील की गई है। कोषागार ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी पेंशनधारी को फोन या मैसेज के माध्यम से पेंशन या वेतन संबंधी जानकारी नहीं मांगता है।

यदि किसी पेंशनधारक को इस प्रकार की कोई कॉल प्राप्त होती है, जिसमें खाता नंबर, आधार नंबर, पैन कार्ड या अन्य व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाती है, तो उसे तुरंत काट दें और किसी भी परिस्थिति में जानकारी साझा न करें। इसी प्रकार किसी अज्ञात लिंक को न खोलें और न ही फॉरवर्ड करें। इसके साथ ही, कोषागार ने आयकर अधिनियम 1961 की धारा 192 के अंतर्गत जानकारी दी है कि वे पेंशनभोगी जो प्रतिमाह ₹1,05,000 से अधिक पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, वे नियमित रूप से अपनी पेंशन से आयकर की मासिक कटौती सुनिश्चित करें। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आयकर दायरे में आने वाले सभी पेंशनधारियों को दिनांक 11 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 के बीच अपने पैन कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ आयकर देयता विवरण कोषागार कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु https://koshvani.up.nic.in पोर्टल पर जाकर Pensioner’s Treasury Name में “Ghazipur” चयन कर, Enter Account Number में अपना पेंशन खाता नंबर भरकर वर्ष 2025-26 का पेंशन आहरण विवरण डाउनलोड किया जा सकता है। इस प्रिंट आउट के माध्यम से आयकर देयता विवरण भरा जा सकता है। कोषागार ने स्पष्ट किया है कि प्रथम एवं पुनरीक्षित पेंशन के मामलों में केवल राहिकरण एवं उपादान की राशि ही पूर्णतः आयकर मुक्त होती है। पेंशनधारकों से अपेक्षा की गई है कि वे समय पर आवश्यक दस्तावेज जमा कर शासन के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचें।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बगीचे की रंजिश में इमरान के घर पर हमला, तोड़फोड़ व जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
Next: सैदपुर में आयोजित रोजगार मेले में 252 युवाओं का हुआ चयन

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.