Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

फर्जी दस्तावेज के जरिए इंटर की मान्यता लेने के प्रयास में दो अभियुक्त गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 15-09-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240915-WA0150.jpg

गाजीपुर। कूटरचित तरीके से कागजात में हेराफेरी कर, फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने विद्यालय के इण्टर मीडिएट मानविकी व वैज्ञानिक वर्ग की मान्यता हेतु आवेदन करने वाले अभियुक्त को उसके सहयोगी सहित कोतवाली सदर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
बताते चलें कि सिंचाई विभाग चौराहे पर स्थित दुकान पर कार्यरत अभियुक्त, शशिकान्त पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी तुलसी सागर कालोनी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर के साथ मिलकर अपने आराजी नं. 62 का रकबा 0.2040 हेक्टेयर से फर्जी तरीके से बढाकर 0.60 हेक्टेयर कर के फर्जी मुहर लगाकर प्रमाणित कर कूटरचित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिया। उसने इसी फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपने विद्यालय स्व. सिंहासन सिंह इण्टर कालेज भड़सर थाना बिरनो जनपद गाजीपुर में इण्टरमीडिएट मानविकी व वैज्ञानिक वर्ग की मान्यता हेतु आवेदन किया। इस सम्बन्ध में सदर कोतवाली, गाजीपुर में अभय सिंह आदि के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ। इस सन्दर्भ में दिनांक 15.09.2024 रविवार को बड़ी बाग चुंगी पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने इस घटना से सम्बन्धित अभियुक्त अभय सिंह पुत्र केशव सिंह निवासी भड़सर थाना बिरनो जनपद गाजीपुर व शशीकान्त पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी तुलसीसागर कालोनी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को समय 12.30 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय, उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ल व आरक्षी धीरेन्द्र कुमार थाना कोतवाली जनपद- गाजीपुर शामिल रहे।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: परिवार परामर्श केंद्र में 9 परिवारों की समस्या का हुआ समाधान
Next: शहीदो के सम्मान में दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

IMG-20250609-WA0012.jpg
  • अपराध

वांछित वारंटी को उसके घर से किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक घायल, बनारस में चल रहा इलाज – एफआईआर दर्ज

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.