
गाजीपुर। थाना भांवरकोल पुलिस द्वारा दो अलग-अलग स्थानों से 02 अभियुक्तों को 02 अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मु0बाद के कुशल मार्गदर्शन मे 01.04.2021 को उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार दूबे मय हमराह हे0का0 राजेश पाण्डेय थाना क्षेत्र के ग्राम सजना तिराहा के पास से करीब 04:15 बजे एक अदद अवैध शस्त्र .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त सुरेश यादव पुत्र बूटन यादव निवासी ग्राम वीरपुर थाना भांवरकोल, वर्तमान पता ग्राम महिया भोजपुर नया सिमरी बक्सर बिहार व चौकी प्रभारी शेरपुर उ0नि0 सकलदीप सिंह मय हमराह हे0का0 सुरेशचन्द्र सरोज थाना क्षेत्र के भांवरकोल तिराहा के पास से समय करीब 07:05 बजे एक अदद अवैध शस्त्र 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक अदद मिश कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त रोहित शुक्ला उर्फ बिट्टू शुक्ला पुत्र रमेश शुक्ला निवासी ग्राम सुखडेहरा थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना भांवरकोल पर क्रमशः मु0अ0सं0 32/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 33/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।