Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

बी.एड. परीक्षा में दो परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए, तत्काल रिस्टीकेट

विशेष संवाददाता 22-02-2025
14 (13)

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा गाजीपुर स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही है। शनिवार को परीक्षा के दौरान दो परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए, जिन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें रिस्टीकेट कर दिया गया।

गाजीपुर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 20 बी.एड. कॉलेजों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शनिवार को आयोजित द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में कुल 1157 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1143 उपस्थित रहे, जबकि 14 अनुपस्थित थे। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली।

सख्त सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासनात्मक कार्रवाई
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा के दौरान मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया था। प्रवेश से पहले पुलिस बल और पीएसी के सहयोग से परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा केंद्र में आंतरिक उड़ाका दल और जांच टीम सक्रिय है। शनिवार को पकड़े गए परीक्षार्थियों पर विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार तत्काल कार्रवाई की गई। परीक्षा कक्षों की गहन जांच की जा रही है और अनुचित साधन का उपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उड़ाका दल में शामिल अधिकारी
परीक्षा निगरानी दल में मुख्य कुलानुशासक प्रो. (डॉ.) एस. डी. सिंह परिहार, प्रो. (डॉ.) रविशंकर सिंह, प्रो. (डॉ.) एस. एन. सिंह, प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार यादव, डॉ. बद्रीनाथ सिंह, डॉ. राम दुलारे, डॉ. योगेश, डॉ. गोपाल यादव, डॉ. प्रतिमा सिंह और डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव समेत अन्य शिक्षक शामिल रहे। प्राचार्य प्रो. पाण्डेय ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की कि वे परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग न करें और ईमानदारी से परीक्षा दें, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित और उज्जवल बना रहे।

Post navigation

Previous: गाजीपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना दिवस सम्पन्न
Next: छात्रवृत्ति सस्पेक्ट डाटा की जांच के निर्देश, 45693 छात्रों के अभिलेख मांगे गए

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.