Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

मीना मंच एवं पावर एंजिल के सशक्तिकरण हेतु दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

विशेष संवाददाता 03-02-2025
7458

जमानिया। स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत मीना मंच एवं पावर एंजिल के सशक्तिकरण तथा नेतृत्व क्षमता विकसित करने हेतु दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में किया गया।

इस कार्यशाला में स्कूली छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, गुड टच और बैड टच की पहचान, आत्म-सुरक्षा के उपाय एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। छात्राओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ समाज में अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें। कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में डायट प्रवक्ता डॉ. साजिया रशीदी ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। हमें गर्व है कि हम इस दिशा में योगदान दे रहे हैं। प्रशिक्षक एआरपी सदर रिम्पू सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं को जागरूक बनाते हैं और उन्हें आत्मरक्षा के लिए तैयार करते हैं। यह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का महत्वपूर्ण कदम है। वही प्रतिभा सिंह सहित अन्य प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न उपायों से अवगत कराया और उनके सवालों के उत्तर भी दिए। इस प्रशिक्षण में कुल 51 परिषदीय विद्यालयों के नोडल शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। प्रतिभागियों में प्रमुख रूप से किरण लता, विभा यादव, बिंदु गुप्ता, अर्चना सिंह, भूपेंद्र कुमार धर्मराज आदि उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन महिला शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिभा सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे छात्राओं में आत्मनिर्भरता एवं आत्मरक्षा की भावना विकसित होती है।

Post navigation

Previous: गाजीपुर में राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण अभियान प्रारंभ, जागरूकता कार्यक्रम जारी
Next: स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में पूर्व शोध प्रबंध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.