Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए छात्राओं ने निकाली रैली

विशेष संवाददाता 06-03-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
img_20240306_1145141589496783364429723.jpg

जमानिया। एलईडी वैन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्थानीय तहसील में बुधवार को गांव-गांव में जाकर लोगों को ईवीएम मशीनों से मतदान करने‚ मतदान के लाभ आदि के बारे में जानकारी दीगई। इस दौरान नुक्कड़ नाटक एवं मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई। एलइडी प्रचार वाहन सुबह करीब 11 बजे स्थानीय तहसील पर पहुंची। जहां एलइडी के माध्यम से  हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय और महिला महाविद्यालय  हेतिमपुर की छात्राओं सहित आम जन को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का उपयोग कर मतदान की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के बारे में जागरूक किया गया। वोटिंग मशीन के माध्यम से अपना वोट कैसे दें सकते हैं‚ इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। जिसके बाद एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी एवं तहसीलदार देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जो रामलीला मैदान से पाण्डेय मोड़ तक गई। छात्राओं ने इस दौरान मतदान संबंधित गगनभेदी नारे लगाए। इस संबंध में एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के क्रम में ईवीएम मशीनों के माध्यम से पारदर्शी लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए एलईडी वैन के माध्यम से ईवीएम के माध्यम से वोट कैसे डाले इसका प्रचार कराया जा रहा है। इसके साथ ही मतदान जागरूकता रैली निकाली गई और नुक्कड़ नाटक भी जगह जगह पर प्रस्तुत किया गया है  जिसमें महिला महाविद्यालय हेतिमपुर और हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानिया स्टेशन की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अक्षयवट पाण्डेय‚ डॉ राकेश सिंह‚ डॉ अभिषेक तिवारी‚ डॉ श्याम सिंह‚ पंकज श्रीवास्तव‚ निर्वाचन सहायक राहुल कुमार‚ मंनोष राय‚ शैलेन्द्र यादव‚ उदय‚ आलोक विश्वकर्मा‚ विनय कुमार पाण्डेय‚ सुनील कुमार शर्मा आदि सहित महाविद्यालय की छात्रा मौजूद रहे।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: शिविर का उद्घाटन:राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत 7 दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन
Next: धुवार्जुन स्थित बाबा चौमुख नाथ धाम पर‌‌ दो दिवसीय मेला 8 मार्च से शुरु

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.