Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

वराह मंदिर गंगा घाट पर चला वृहद स्वच्छता अभियान, युवाओं ने लिया मां गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प

विशेष संवाददाता 09-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250609-WA0033.jpg

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में जिला गंगा समिति द्वारा सैदपुर स्थित वराह मंदिर गंगा घाट पर वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए घाट पर फैली गंदगी, फूल-माला, प्लास्टिक कचरा आदि को एकत्र कर सफाई कार्य में भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर नमामि गंगे परियोजना के जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गंगा जीवनदायिनी नदी है और इसका स्वच्छ एवं निर्मल रहना हम सभी की सामूहिक नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही गंगा को प्रदूषणमुक्त किया जा सकता है और इस दिशा में युवाओं की भागीदारी सराहनीय है। स्वच्छता कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित युवाओं ने गंगा स्वच्छता की शपथ ली तथा जनसामान्य से अपील की कि वे गंगा नदी में फूल-माला, पूजा की सामग्री या प्लास्टिक आदि न प्रवाहित करें। साथ ही गंगा के तटों को स्वच्छ एवं पवित्र बनाए रखने में सहयोग करें।

अभियान में अधिवक्ता अभिजीत सिंह, रविकांत नागर, मनीष निषाद, बृजेश, प्रदुम्न, वकील सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे और स्वच्छता के इस अभियान को सफल बनाया।

इस पहल से एक बार फिर यह संदेश गया कि यदि समाज के सभी वर्ग, विशेषकर युवा वर्ग आगे आए, तो गंगा स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाया जा सकता है।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 477 जन शिकायतें प्राप्त, 44 का मौके पर निस्तारण
Next: 11 जून को होगी महिला जनसुनवाई, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव लेंगी भाग

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.