Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

विशेष संवाददाता 23-02-2025
01201

गाजीपुर। महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद के विभिन्न शिव मंदिरों, विशेषकर महाहर धाम, पर भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिरों में महिलाओं की अधिक संख्या को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारियां की जाएं। उन्होंने महाहर धाम में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने, वाहन पार्किंग स्थल चिन्हित करने और रास्तों पर लटक रहे बिजली के तारों को हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, मंदिर परिसर की सफाई पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जलभराव और फिसलन की समस्या न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाए। साथ ही, शौचालय और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को मंदिर परिसर के आसपास से छुट्टा पशुओं को हटाने के निर्देश दिए गए, जबकि मुख्य चिकित्साधिकारी को महाशिवरात्रि के दिन मेडिकल टीम की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश लाइन बनाने का निर्देश दिया। साथ ही, मंदिर परिसर में खोया-पाया केंद्र स्थापित करने की व्यवस्था करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद संजय यादव, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिरों में अनुशासन बनाए रखें और प्रशासन द्वारा दी गई दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिससे महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

Post navigation

Previous: महाशिवरात्रि को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
Next: तेज रफ्तार बोलेरो ट्रक से टकराई, महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु घायल

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.