Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

ग्राम विकास अधिकारी के कार्यशैली से परेशान ग्राम प्रधानों ने की शिकायत

विशेष संवाददाता 01-03-2025
15

गाजीपुर। मनिहारी विकास खंड के ग्राम विकास अधिकारी संतोष कुमार की कार्यशैली से असंतुष्ट ग्राम प्रधानों ने मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य को शिकायत पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं में टोडरपुर के ग्राम प्रधान बृजलाल राम, गुम्मा की सरस्वती देवी, चकबाकर की देवमती देवी और धुरेहहरा के ग्राम प्रधान शामिल हैं। उनका आरोप है कि संतोष कुमार का कार्य करने का तरीका अनुचित है और वह अक्सर विवाद उत्पन्न करते हैं। उन्होंने बताया कि बीते एक वर्ष में संतोष कुमार का चार बार स्थानांतरण हो चुका है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शिकायत पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि ग्राम प्रधानों से विकास कार्यों के भुगतान के लिए 30% कमीशन की मांग की गई, जिसका ऑडियो प्रमाण भी उनके पास मौजूद है। ग्राम प्रधानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही संतोष कुमार का स्थानांतरण नहीं किया गया तो वे सामूहिक इस्तीफा देने को बाध्य होंगे। उन्होंने मांग की है कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए अधिकारी शीघ्र उचित कार्रवाई करें। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है और मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

 

Post navigation

Previous: नकल विहीन परीक्षा पर जोर
Next: हसनपुरा ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान ने ली शपथ

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.