Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

दरौली गांव के रामकली महिला पीजी कॉलेज में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

विशेष संवाददाता 03-11-2023

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
r3

जमानिया। मतदाता जागरूक कार्यक्रम के तहत गुरुवार को क्षेत्र के रामकली महिला पीजी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मतदान प्रतिशत बढ़ाने‚ छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़वाने‚ मतदान करने आदि को लेकर प्रेरित किया गया। 

कार्यक्रम कि शुरुआत उपजिलाधिकारी डा,हर्षिता तिवारी‚ तहसीलदार देवेन्द्र कुमार‚ खंड विकास अधिकारी यशवंत राव आदि ने एक एक कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल कर किया। जिसके बाद सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम डा, हर्षिता तिवारी ने विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में 01 जनवरी 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली छात्रा अपना नाम फार्म 6 भर कर वोटर लिस्ट में जुड़वा ले।

उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया ऑनलाइन भी उपलब्ध है। किसी कार्यालय की चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन करें और जांचोपरांत आपका नाम सूची में शामिल हो जाएगा। तहसीलदार देवेंद्र यादव ने कहा कि लोकतंत्र का सही अर्थ मतदान में सहभागिता से होता है। जनता के हाथ यह ऐसा हथियार है, जिससे वह अपनी बात मनवा सकती है। क्षेत्र के विकास के लिए मतदान जरूर करना चाहिए, तभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ हरिशचंद सिंह ने कहा कि जागरूक मतदाता लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी होते है। ज्यादा से ज्यादा मतदान करके हम अपने क्षेत्र की भी खास पहचान बना सकते हैं और अपनी बातों को रख भी सकते हैं। बीडीओ यशवंत राव ने कहा कि तमाम मतदाता वोट नहीं करते हैं, फिर पांच साल तक समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं। कार्यक्रम के समापन पर छात्रों ने मतदान को प्रेरित करने वाले नारे लगाकर माहौल को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान पीजी कॉलेज का ब्रांड एम्बेसडर शालू यादव को बनाया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान कंचन देवी‚ सुलीन कुमार‚ प्राचार्य डॉ, ज्योत्स्ना पांडेय, अभय कुमार पांडेय, आलोक कुमार सिंह, चंदा यादव, रामाशीष सिंह, डॉ देवेन्द्र पाल‚ सुमन यादव‚ सत्येन्द्र कुमार‚ फरजाना खातून‚ निशा सिंह‚ खुशबू सिंह‚ मोनिका गुप्ता‚ विद्‍या‚ माधूरी‚ नूरसमा‚ ज्योति भारती‚ चांदनी यादव‚ रोशनी‚ नेहा‚ सुमित्रा आदि सहित पीजी कॉलेज की छात्रा एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन कमलेश कुमार सिंह ने किया।

Post navigation

Previous: नारी सम्मान‚ सुरक्षा‚ स्वावलंबन को लेकर चौपाल का आयोजन
Next: दो लोगो पर हुई जिला बदर की कार्रवाई

संबंधित खबरें

IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.