Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

ब्यूरो 11-11-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
PHOTO--1

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार  1 से 30 नवम्बर 2021 तक चलने वाले विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षित कार्यक्रम हेतु 18 वर्ष एवं उससे अधिक के युवाओ को मतदाता सूची से जोड़े जाने एवं जनमानस में जन जागरूकता लाये जाने हेतु शिवकुमार शास्त्री इण्टर कॉलेज जंगीपुर एवं सैदपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय सैदपुर के विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली जंगीपुर में डा0 अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी।

जो नगर के विभिन्न मार्गो व गलियो से होते हुए हाथो में मतदाता जागरूकता सम्बन्धी स्लोगन एवं मतदाता जागरूकता नारो के साथ आगे बढ़ते हुए पुनः विद्यालय आकर रैली समाप्त हुआ। मतदाता जागरूकता रैली के उपरान्त विद्यालय के प्रधानाचार्य ने परिसर में उपस्थित छात्र-छात्राओ को सम्बोधित करते हुए मतदाता जागरूकता सम्बन्धित स्लोगन के माध्यम से कहा कि ‘‘18 वर्ष पूरी है तो‘ ‘मतदाता बनना जरूरी है‘‘। उन्होने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओ को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर लोकतंत्र के उत्सव में बढ़ चढकर हिस्सा लेने तथा अपने पास पड़ोस एवं परिवाऱ के लोगो को मतदान के प्रति उनमें जागरूकता लाने की अपील की। एवं कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित छात्र-छात्राओं को शपथ दिलायी गयी। उन्होने कहा कि 01 जनवरी 2022 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है उनका नाम मतदाता सूची में आना है और जो मृतक हो चुके है या जिनका नाम त्रृटिपूर्ण या गलत है, या नाम संशोधन कराना है। उनके लिए आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसकी समय सीमा 01 नवम्बर से 30 नवम्बर 2020 तक निर्धारित है। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण/विशेष अभियान के तहत 13 नवंबर दिन शनिवार, 21 नवंबर दिन रविवार, 27 नवंबर दिन शनिवार को दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए सभी मतदान केंद्रों/स्थलों पर विशेष अभियान आयोजित कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म 6, प्रवासी भारतीयों के लिए फॉर्म 6क, मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7, नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन कराने के लिए फॉर्म 8 एवं एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फार्म 8‘क‘ भरते हुए संचालित विशेष अभियान का लाभ उठा सकते हैं । उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि प्ले स्टोर के माध्यम से अपने अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड करके अपने घर, से ही ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए विशेष अभियान तिथियों में अपने-अपने मतदान केंद्रों/स्थलों पर उपस्थित होकर बीएलओ अथवा पदाभिहित अधिकारियों के पास अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय से समस्त शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी एवं विद्यालय के सभी बच्चे शामिल रहे।

मतदाता जागरूकता रैली निकालते छात्र

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: वरिष्ठ नागरिक दिवस पर विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन
Next: गुणवत्ता का किया स्थलीय निरीक्षण

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.