Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं महिलाएँ-विधायक सुनीता सिंह

विशेष संवाददाता 22-03-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय सेवराई तहसील मुख्यालय के सभागार में सोमवार की दोपहर बाल विकाश विभाग द्वारा आयोजित महिला शसक्तीकरण के तहत गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बाल विकाश विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमानिया विधायक सुनीता सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात प्रीति ने सरस्वती वंदना और स्मिता सिंह ने स्वागत गीत गाकर कार्यक्रम को गति प्रदान की। महिला शक्तिकरण के गोष्ठी संवाद एवं पोषण पखवारा कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने अपने अपने विचार लोगो के सामने रखे। सरिता यादव द्वारा ‘ओस की बूंद से है बेटी’ काव्यपाठ को खूब सराहा गया।
मधु शर्मा द्वारा स्वरचित ‘नारी तुम जहान हो,नारी तुम महान हो, नारी तुम्ही से दुनिया,दुनिया की तुम्ही शान हो’ को मधु शर्मा,रागिनी,अर्चना और शकीला बानो ने बेहतरीन ढंग से प्रस्तुति दे कर खूब वाहवाही लूटी। वक्ताओं के क्रम में ममता सिंह और पार्वती सिंह ने महिला शशक्तिकरण औऱ महिलाओं के द्वारा हर क्षेत्र में किये जा रहे महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला गया। लोगो को संबोधित करती हुई जमानिया विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। व्यापार, राजनीति या खेल हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से भी बेहतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज महिलाओं को सम्मान व बराबरी का दर्जा दिए बगैर विकास के पथ पर आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने महिलाओं से भी हर क्षेत्र में आगे आकर अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने जल संरक्षण सहित कई बिंदुओं को लेकर शपथ भी दिलाया। उक्त अवसर पर तहसीलदार आलोक कुमार , सी डी पी ओ एजाज अहमद, कोतवाल गहमर अनिल पांडेय , मिसबाहुद्दीन मोनू, मनीष सिंह, शिवानन्द पांडेय, मुन्ना सिंह, बिट्टू बागी, अरुण जयसवाल, मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह आदि लोग मौजूद रहे। कार्यकम की अध्यक्षता एस डी एम सेवराई रमेश मौर्य एवं संचालन कालिंदी पांडेय ने किया।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर होगे विविध कार्यक्रम
Next: मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह का आयोजन 30 मार्च को

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Устойчивые ставки: Как использовать 1xbet зеркало

23-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.