Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

समीक्षा के दौरान महिलाओं ने रखी अपनी शिकायत

ब्यूरो 06-01-2022

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
PHOTO--1 (3)

?

गाजीपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वाधान में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने हेतु सुगमता की दृष्टि से जनपद के लोक निर्माण विभाग, गेस्ट हाउस के सभाकक्ष में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम श्रीमती शशि मौर्या सदस्य सचिव, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के सचिव कामायनी दूबे द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओ से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई की गयी, जिसमें पिड़ित परिवारो एवं अन्य सुपात्र परिवारों की महिलाओं को उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जनपद की महिलाओं को लाभान्वित कराये जाने के सम्बन्ध में पम्पलेट लगवाकर प्रचार-प्रसार किया।

समीक्षा के दौरान कई क्षेत्रो से आई महिलाओ द्वारा अपनी अपनी शिकायत उनके समक्ष प्रस्तुत किया गया। महिला जनसुनवाई में 07 महिलाओं द्वारा शिकायत पत्र दिया गया जिसमें वन स्टाफ सेन्टर के माध्यम से प्रकरण में गुंजा वर्मा, पिंकी देवी, मुंगा यादव, कान्ती, सन्तरा, ज्ञान्ति, शाहिन फातिमा, कुसुम प्रजापति द्वारा घरेलू हिन्सा/छोड़े जाने/दूसरी शादी करने/घर ससुराल वाले द्वारा प्रताणित करने, छेडखानी, दहेज प्रथा एव अन्य प्रकरण का मामला सामने आया तथा कुछ प्रकरण कोर्ट का मामला भी बताया गया। मा0 सदस्य महोदय द्वारा उत्पीड़न की शिकार महिलाओ के बारे में जानकारी लेते हुए उपस्थित विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि ऐसे प्रकरण संज्ञान में आते ही तत्काल कार्यवाही कर निस्तारण किया जाय, जितने भी मामले आज की तिथि में आये है उसे अवश्य निस्तारण कर लिया जाये तथा निस्तारण के उपरान्त हमे अवश्य अवगत कराया जाये। इस अवसर पर महिला थानाध्यक्ष श्रीमती ममता, प्रभात कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी, दिलिप कुमार पाण्डेय जिला कार्यक्रम अधिकारी, हेमन्त राव, बेसिक शिक्षा अधिकारी, श्रीमती प्रियंका प्रजापति (केस वर्कर) वन स्टाप सेन्टर प्रभारी मैनेजर, श्रीमती नेहा राय महिला कल्याण अधिकारी तथा जिला समन्वयक शिखा सिंह गौतम व श्रीमती लक्ष्मी मौर्या, इन्द्रावती यादव उपस्थित रही। इसके पूर्व मा0 सदस्य महोदय द्वारा विकास खण्ड मनिहारी के सभाकक्ष में जागरूकता शिविर कार्यक्रम के अन्तर्गत विधवा पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, काविड-19 अन्तर्गत बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को स्वीकृती पत्र वितरित किया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी मनिहारी, महिला कल्याण अधिकारी एवं चाइड लाईन के कार्यकत्री के साथ, स्वय सहायता समूह, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, बी सी सखी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: टेलरिंग शॉप योजना का लें लाभ
Next: ऋण एवं टूल किट का किया वितरण

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.