Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला आयोग की सदस्य ने कराया बच्चों को अन्नप्राशन

ब्यूरो 17-11-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

ग़ाज़ीपुर। गर्भवती व कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने की जिम्मेदारी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग पर है, जिसको लेकर विभाग के द्वारा लगातार कार्यक्रम व गतिविधियां की जा रही हैं।

जिससे समुदाय में जागरूकता आ सके। बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र छावनी लाइन पर महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्य के द्वारा आंगनबाडी केंद्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान केंद्र पर छह माह पूरे कर चुके पाँच बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इसके साथ ही कुपोषण से बचने के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन भी बांटे गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में लगातार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को अन्नप्राशन और गर्भवती का गोद भराई का कार्यक्रम किया जा रहा है। बुधवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या के द्वारा हार्दिक, आर्यन, श्रेया, दिव्यांश व श्रेया का अन्नप्राशन भारतीय परंपरा के अनुसार कराया गया। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्य के द्वारा बच्चों को अन्नप्राशन कराने के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। बच्चों को कुपोषण से कैसे बचा सकते हैं, के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।  उन्होंने बताया कि शासन के द्वारा आँगनबाडी कार्यकर्ता को ऑनलाइन जोड़ने के उद्देश्य से इस स्मार्टफोन का वितरण शासन के प्राथमिकता में है जिसके तहत उन्हें स्मार्टफोन का दिये जा रहे हैं। इस अवसर पर सीडीपीओ अंजू सिंह ,मुख्य सेविका तारा सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, वन स्टॉप सेंटर के वर्कर के साथ ही क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रही।

Post navigation

Previous: सुनाई वामन अवतार की कथा‚ निकाली गई झांकी
Next: गौशाला पर खिलाया गया गुड़

संबंधित खबरें

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.