Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गाजीपुर में विश्व मलेरिया दिवस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 25-04-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250425-WA0006.jpg


गाजीपुर। (सू0वि0) जनपद में आज विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया, जिसके तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय सहित विभिन्न ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सीएमओ कार्यालय के सभागार में सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. संजय कुमार की अध्यक्षता में मलेरिया से बचाव के लिए शपथ ग्रहण समारोह हुआ। वहीं, एक अन्य कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने अंधऊ स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल में छात्रों को मलेरिया के लक्षण, जांच, उपचार और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सीएमओ ने बताया कि मलेरिया मादा एनोफिलीस मच्छर के काटने से फैलता है, जो अनुपयोगी कुओं, तालाबों, सीमेंट के टैंकों, नालों और जल जमाव वाले निचले इलाकों में पनपते हैं। उन्होंने मच्छरों के प्रजनन स्थलों की नियमित निगरानी और निराकरण पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अब मच्छरों का प्रकोप पूरे साल देखा जा रहा है, इसलिए शहरी क्षेत्रों में लार्वारोधी छिड़काव का कार्य वर्ष भर चलेगा। स्वास्थ्य टीमें सर्वाधिक मच्छर प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर रही हैं। सीएमओ ने विश्व मलेरिया दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका लक्ष्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना है। इस वर्ष विश्व मलेरिया दिवस की थीम “मलेरिया हमारे साथ समाप्त होता है: रूपुनर्निवेश, पुनर्कल्पना, पुनर्जीवन” है। जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वर्तमान में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों के प्रजनन स्रोतों को नष्ट किया जा रहा है। एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग भी कराई जा रही है, जिसमें नगर विकास विभाग और पंचायती राज विभाग सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मलेरिया की जांच और उपचार की सुविधा जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी सीएचसी/पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर उपलब्ध है। शासन के निर्देशानुसार, आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट (आरडीटी) किट से मलेरिया की त्वरित जांच कर रही हैं, जिसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया गया है। जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर रोगी का तुरंत पूर्ण उपचार किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मादा एनोफिलीस मच्छर के अंडे से मच्छर बनने में लगभग एक सप्ताह का समय लगता है। इसलिए, सप्ताह में एक बार एंटीलार्वा का छिड़काव आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कूलर, गमले, टीन के डिब्बे, नारियल के खोल, फ्रिज के पीछे की डीफ्रॉस्ट ट्रे जैसे जलपात्रों को सप्ताह में एक बार जरूर खाली करें। उन्होंने कहा कि मलेरिया से संक्रमित व्यक्ति का समय पर इलाज शुरू होने से जान का खतरा कम हो जाता है। मलेरिया के लक्षणों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बुखार, कपकपी, ठंड लगना, सिरदर्द, शरीर दर्द, मिचली और उल्टी को प्रमुख लक्षण बताया। मलेरिया से बचाव के लिए उन्होंने रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने, आसपास दूषित पानी जमा न होने देने, साफ-सफाई रखने और बुखार होने पर तुरंत आशा कार्यकर्ता से संपर्क करने या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर परामर्श लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सही समय पर निदान और उपचार से रोगी पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है।

Post navigation

Previous: जमानियां में बिजली गुल पुराने पैनल बदले जाएंगे, कल सुबह 9 से शाम 4 बजे तक आपूर्ति बाधित
Next: गाजीपुर में 30 अप्रैल को महिला जनसुनवाई महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव करेंगी शिकायतों की सुनवाई

संबंधित खबरें

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.