Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

एक बार फिर हुई 108 एंबुलेंस सेवा आरक्षित

ब्यूरो 14-04-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210414-WA0060

गाजीपुर। जिले में 108 एंबुलेंस सेवा हमेशा से आमजन के लिए संजीवनी की भूमिका निभाती रही है। पिछले वर्ष कोरोना काल में 108 और एएलएस एंबुलेंस की भूमिका काफी सराहनीय रही और एक बार फिर से 108 एंबुलेंस की परीक्षा की घड़ी आ गई है। इसको देखते हुए जनपद के सभी तहसील और जिला अस्पताल के लिए कुल 10 एंबुलेंस और एक एएलएस एंबुलेंस को आरक्षित कर दिया गया है।

108 एंबुलेंस के नोडल और एसीएमओ डॉ डीपी सिन्हा ने बताया कि शासन द्वारा पत्र विभाग को आया था, जिसमें जनपद में कुल 108 एंबुलेंस सेवा का 50 फीसदी कोविड-19 रोगियों के लिए आरक्षित करने का निर्देश प्राप्त हुआ था। इस क्रम में जनपद में उपलब्ध 108 एंबुलेंस जिनकी संख्या 37 है, उसके सापेक्ष 10 डेडीकेटेड कोविड-19 एंबुलेंस तथा एक एएलएस एंबुलेंस आरक्षित करते हुए सभी तहसील मुख्यालय पर भेज दिया गया है और उनके मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में लगातार निकल रहे कोविड-19 पॉजिटिव मरीज की संख्या को देखते हुए जिन मरीजों की हालात ठीक है। उन्हें होम आइसोलेशन किया गया है। वहीं जिन मरीजों की हालत ठीक नहीं है उन मरीजों को इन एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल के एल-2 हॉस्पिटल या फिर हालत ज्यादा खराब होने पर वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर किया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने एंबुलेंस सेवा के प्रभारी गौरव – 9415557977, पवन 8840862834, दीपक 7235008284 व अखंड 7235000552 का मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक करते हुए बताया कि विशेष परिस्थितियों में इन लोगों से भी संपर्क कर 108 एंबुलेंस की सुविधा प्राप्त की जा सकती है। जिला अस्पताल UP32BG8566 मो-6390889566, UP41G3011 मो-7235005593, UP41G0961  मो-7235005609,  देवकली UP32BG9610 मो-7235005604, जखनिया UP32BG858  मो-6390889570, मोहम्दाबाद UP41G3023 मो-7235005608, भदौरा UP41G3014
मो-7235005589, बाराचवर UP41G3027 मो-7235005586, जमानिया UP41G0999 मो-7235005598, रेवतीपुर- UP41G0996 Cug-7235005602, एएलएस UP41G3917
मो-7235006595

Post navigation

Previous: डॉ०अंबेडकर की मनाई गई जयंती
Next: आडियो कान्फ्रेंस के द्वारा पशुपालकों का किया गया मार्गदर्शन

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.