Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

हर्षोल्लास से मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री की 116 जयंती

विशेष संवाददाता 03-09-2021
IMG-20210903-WA0052

गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय गांव के कांग्रेस कैंप कार्यालय पर स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी जी की 116 जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।

सर्व प्रथम पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सबको संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य मोहम्मद याहिया खान ने कहा की स्वर्गीय पंडित कमलापति त्रिपाठी जी देश के महान सपूत एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। आजादी की लड़ाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के साथ जेल गए थे। पंडित जी उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के रेल मंत्री के रूप में अपनी सेवा देकर विकास का जो नया मानदंड स्थापित किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। गाजीपुर के विकास में पंडित जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सिंचाई मंत्री के रूप में देवकली पंप कैनाल, जमानिया पंप कैनाल, मुख्यमंत्री के रूप में गाजीपुर गंगा पुल का निर्माण कराया, जिसे सदियों तक याद किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से बाल्मीकि सिंह, देवनाथ उपाध्याय, अमजद हुसैन, बीना उपाध्याय, इरफान खान, जयप्रकाश तिवारी, दामोदर सिंह, खुर्शीद अहमद, राजेश शर्मा, शिवनाथ रावत आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता पंडित लक्ष्मी कांत उपाध्याय और संचालन विमलेश सिंह ने किया।

Post navigation

Previous: लगातार तेज बुखार हो तो तत्काल कराएं जांच व इलाज
Next: व्यापारियों एवं बैंक मित्र संचालकों के साथ पुलिस ने की बैठक

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.