Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप के प्रतिभागी  कैडेट्स ने “अपना घर” आश्रम में किया  भोजन वितरण 

विशेष संवाददाता 02-11-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
1000034691396619557171377299.jpg

पंडित दीनदयाल उपाध्याय( वाराणसी) वाराणसी ग्रुप ए (91 यूपी बटालियन) के तत्वाधान में स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल के कैंपस में 12 दिवसीय “एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप” का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कैंप में तमिलनाडु डायरेक्टरेट के विभिन्न ग्रुप तथा यूपी डायरेक्टरेट के वाराणसी ए, वाराणसी बी,लखनऊ तथा प्रयागराज ग्रुप हिस्सा ले रहे हैं। इस तरीके के कैंप आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत के सभी राज्यों की विभिन्न संस्कृति तथा विविधताओं का आपस में जुड़ाव दिखाने हेतु अति आवश्यक है। यह कैंप केवल एक सामान्य कैंप ना होकर एनसीसी कैडेट्स के लिए देश के हर कोने की खूबियां ,राज्यों से आपसी तालमेल बढ़ाने व उनकी संस्कृति को जानने का एक सर्वश्रेष्ठ मौका है ।

भारत एक विविधता पूर्ण देश है, यहां विभिन्न संस्कृति, धर्म, भाषा, और परंपराएँ एक साथ मिलती हैं। यहां 22 आधिकारिक भाषाएँ हैं, और हजारों क्षेत्रीय बोलियाँ। भारत का प्रत्येक राज्य अपनी अनूठी संस्कृति, त्योहार, संगीत, और भोजन के लिए जाना जाता है।

धार्मिक विविधता भी भारत की पहचान है, जहाँ हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, और बौद्ध धर्म जैसे विभिन्न धर्मों के अनुयायी रहते हैं। इसके अलावा भारत की भौगोलिक विविधता में पहाड़, मैदान, नदी, और समुद्र शामिल हैं, जो इसे एक अद्वितीय पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करते हैं। यही विविधता भारतीय समाज को समृद्ध बनाती है और एक दूसरे के प्रति सहिष्णुता और समझ को बढ़ावा देती है। भारत की संपूर्ण आबादी का 65% हिस्सा युवा है और एनसीसी प्रशिक्षण युवाओं के नेतृत्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान करता है। यह कार्यक्रम युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास, और नेतृत्व कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। इसी क्रम में आज कैडेट्स को “अपना घर” आश्रम ले जाया गया। जहां उन्होंने आश्रम के लोगों से वार्तालाप किया , उनके साथ समय बिताया व अंत में भोजन वितरण कर सबका धन्यवाद ज्ञापन किया। आश्रम के लोगों द्वारा कैडेट्स की इस मददगार भाव को सराह गया।

Post navigation

Previous: सड़क दुघर्टना में तीन व्यक्तियों की दर्दनाक मौत
Next: गाजीपुर से सैकड़ों भक्त बनारस के गोबर्धन पूजा में हुए शामिल

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.