Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक में 12 लाख 53 हजार का हुआ अनुमोदन

ब्यूरो 10-08-2021
IMG-20210810-WA0111

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर ,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ,भारत सरकार के जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक जिलाधिकारी एमपी सिंह की अध्यक्षता में राइफल क्लब सभागार में संपन्न हुई।

बैठक के सदस्य सचिव नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी के अनुमति से बैठक प्रारम्भ हुई । एजेंडा बिंदु एक के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021- 22 की कार्ययोजना पर गहन विचार विमर्श के उपरांत 12 लाख 53 हजार का अनुमोदन किया गया, जिसमें वर्ष भर स्वच्छता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं ,राष्ट्रीय महत्व के दिवसों का आयोजन, व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम एवं सुविधा अभियान, आपदा जोखिम में कमी एवं तैयारी, पॉजिटिव लाइफ स्टाइल कल्याण और फिट इंडिया, बैंक मित्रों का कैडर तैयार करना ,युवाओं का उन्मुखीकरण, कोविड-19 से बचाव आदि कार्यक्रम सम्मिलित हैं । एजेंडा बिंदु दो के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 18 सितंबर को जनपद में होने वाली ऐतिहासिक आजादी की दौड़ कार्यक्रम के आयोजन पर जिलाधिकारी ने सदस्य सचिव को निर्देश दिया कि इस संबंध में सभी क्षेत्र के लोगों को सम्मिलित करते हुए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार कर अगस्त के अंतिम सप्ताह में तैयारी बैठक आहूत करे। जिलाधिकारी ने नेहरू युवा केंद्र के प्रत्येक विकास खंडों में चयनित स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण शीघ्र कराने का सुझाव दिया। उन्होंने जनपद में स्थापित युवा मंडल /महिला मंडलों के सक्रिय करने के साथ ही साथ स्वयंसेवकों को जनपद में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद में आगे आने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अभी तत्काल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित बाढ़ चौकियों पर स्वयंसेवकों को तैनात किया जाए। बांसूचक में समिति के सदस्य ऋषिकेश सिंह द्वारा खेल मैदान का अतिक्रमण के मामले को जिलाधिकारी महोदय ने गंभीरता से लिया तथा उससे कब्जा हटवाने के लिए कार्यवाही किए जाने का सख्त निर्देश दिए । बैठक में बाल गोविंद शुक्ला परियोजना निदेशक, डॉ एम के सिह एसीएमओ ,जवाहर लाल यादव उप क्रीड़ा अधिकारी,महेंद्र सिंह कुशवाहा सहायक युवा कल्याण अधिकारी, विकास यादव प्रबंधक कौशल विकास ,राकेश कुमार जिला सूचना अधिकारी , सूरजभान एलडीएम, विनोद शर्मा निदेशक आरसेटी ,अशोक कुमार राय, दर्शन सिंह रेड क्रॉस सोसाइटी ,बृजेश कुमार श्रीवास्तव जिला परियोजना अधिकारी पारसनाथ, खुशबू , सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे । बैठक का संचालन नेहरू युवा केंद्र के ए पी ए सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया।

Post navigation

Previous: विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु विडियों कान्फ्रैसिंग के द्वारा हुई बैठक
Next: हिंदू कॉलेज, एम.ए. हिंदी की मौखिकी परीक्षा 13 अगस्त को

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.