
गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील मुहम्मदाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान कुल 128 शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 128 शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया।
तहसीलवार विवरण निम्नानुसार है:
- तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 02 का निस्तारण मौके पर किया गया।
- तहसील सेवराई में 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 01 का निस्तारण हुआ।
- सदर तहसील में 25 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 03 का निस्तारण किया गया।
- तहसील कासिमाबाद में 24 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 03 का निस्तारण हुआ।
- तहसील जखनियां में 36 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 03 का निस्तारण किया गया।
- तहसील सैदपुर में 13 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 03 का निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अविलंब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर शेष शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, एसपी सिटी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदार मुहम्मदाबाद सहित समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।