Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धरना प्रदर्शन

अधिवक्ताओं ने पुलिस दुर्व्यवहार के खिलाफ किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार

विशेष संवाददाता 17-03-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
0154 (14)

जमानिया। तहसील के अधिवक्ताओं ने लखनऊ के विभूति खंड थाने में एक अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में सोमवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में आपात बैठक कर सभी न्यायालयों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

इस फैसले के बाद अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय स्थित सभी न्यायालय के न्यायिक कार्य का बहिष्कार शुरू कर दिया और जुलूस की शक्ल में तहसील परिसर में प्रदर्शन व नारेबाजी की। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और जम कर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं के इस बहिष्कार और प्रदर्शन के कारण सुदूर गांवों से अपने मामलों के निपटारे के लिए आए फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस पूरी तरह बेलगाम हो चुकी है। लखनऊ के विभूति खंड थाने में एक वकील के साथ किए गए अवमाननीय दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अविलंब सख्त कार्रवाई की मांग की, अन्यथा अधिवक्ता अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और विशाल धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। पूर्व अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह ने अधिवक्ताओं से एकजुट होकर संघर्ष को मुकाम तक पहुंचाने का आह्वान किया। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व लखनऊ के विभूति खंड थाने में एक वकील अपने साथी की मदद के लिए पहुंचे थे, जहां पुलिस पर अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और पेशाब पिलाने का सनसनीखेज आरोप लगाया गया था। इस अवसर पर काजी शकील‚ अमर नाथ राम, अक्षय कुमार, श्रवण कुमार, अंजनी, कमलकांत राय, सुनील कुमार, दारा सिंह, दीनदयाल‚ फैसल होदा‚ मेराज हसन‚ संजय दूबे‚ उदय नारायण सिंह, मेराज हसन, जयप्रकाश, मुनेश सिंह, अरविंद कुमार राय, दिग्विजय नाथ तिवारी, मिथिलेश सिंह, ज्ञान सागर श्रीवास्तव, शशि भूषण राय, रवि प्रकाश, सुनील कुमार, बृजेश ओझा, घनश्याम कुशवाहा, संजय यादव, रमेश यादव आजाद आदि अधिवक्ता शामिल रहे हैं।

Post navigation

Previous: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 128 शिकायतें प्राप्त, 15 का मौके पर निस्तारण
Next: विवाहिता के पति का था भाभी से अवैध संबंध तो वही पति का बड़ा भाई भी विवाहिता से करता था अश्लील हरकत

संबंधित खबरें

IMG-20250503-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, डीएम को बुलाने पर अड़े ग्रामीण

ब्यूरो 03-05-2025
IMG-20250502-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा ब्लॉक में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ब्यूरो 02-05-2025
VideoCapture_20250425-200612
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धरना प्रदर्शन
  • नेशनल न्यूज

पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

अनिल कुमार 25-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.