Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

ऑनलाइन गेमिंग की लत बनी गुमशुदगी का कारण, 12वीं का छात्र लापता

ब्यूरो 22-04-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg


जमानिया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत निरीक्षण भवन के पास किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा 12वीं का छात्र गौरव सिंह राठौर (उम्र लगभग 16 वर्ष) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। छात्र की गुमशुदगी की सूचना उसके चचेरे भाई अभिषेक कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, कैमूर (भभुआ) जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव निवासी अभिषेक कुमार सिंह अपने चचेरे भाई गौरव के साथ जमानिया में रहकर हेतिमपुर गांव के एक निजी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि गौरव को मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने की बुरी लत थी, जिसके लिए उसे कई बार टोका गया था। इसी बात से नाराज होकर गौरव गत 20 अप्रैल की शाम लगभग 6 बजे बिना किसी को बताए घर से चला गया। जाते समय वह एक पन्ने पर एक नोट भी छोड़ गया, जिसमें उसने लिखा था, “मैं कमाने जा रहा हूं, मुझे कोई खोजने की कोशिश न करे।” इस पत्र के मिलने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। अभिषेक ने बताया कि गौरव का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है और पूरा परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। इस घटना ने किशोरों में बढ़ती ऑनलाइन गेमिंग की लत के गंभीर परिणामों को उजागर किया है। यह परिजनों और शिक्षकों के लिए एक चेतावनी है कि वे बच्चों की डिजिटल गतिविधियों पर समय रहते ध्यान दें और आवश्यक नियंत्रण रखें। इस संबंध में जमानिया के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अभिषेक कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गौरव की तलाश में जुट गई है और आम लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें गौरव सिंह कहीं दिखाई दे तो तुरंत स्थानीय थाना या उसके परिजनों से संपर्क करें। पुलिस हर संभावित पहलू पर जांच कर रही है और जल्द ही छात्र को ढूंढ निकालने का प्रयास कर रही है।

About the Author

ब्यूरो

Editor

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: गाजीपुर को मिला नया जिलाधिकारी, अभिनव कुमार ने संभाला पदभार
Next: केसिया टोरा, रोसेली और शकरकंद की पत्तियां शुगर, रक्तचाप और हृदय रोगों में लाभकारी – शोध

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Устойчивые ставки: Как использовать 1xbet зеркало

23-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.