Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • घटना / दुर्घटना

राजपुर पोखरा से 16 वर्षीय किशोर लापता, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो 23-05-2025
khabarimg


जमानियां। क्षेत्र के राजपुर पोखरा गांव से बीते 19 मई से लापता 16 वर्षीय किशोर सिरहु बिन्द के मामले में गुरुवार को जमानियां पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किशोर के अचानक गायब होने से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजपुर पोखरा निवासी सिरहु बिन्द (16) पुत्र अंगद बिन्द 19 मई की शाम करीब 5 बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया। शाम ढलने के बाद जब सिरहु घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन करने और सभी संभावित जगहों, रिश्तेदारों तथा जान-पहचान वालों से पूछताछ करने के बावजूद सिरहु का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद, किशोर की मां सतरानी देवी पत्नी अंगद बिन्द ने गुरुवार को जमानियां थाने में एक लिखित तहरीर दी, जिसमें उन्होंने अपने बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है। तहरीर में सिरहु का हुलिया बताते हुए उसे सांवले रंग का और इकहरे शरीर वाला बताया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने इस संबंध में बताया कि मां की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और किशोर की तलाश के लिए मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द से जल्द किशोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Post navigation

Previous: रेवतीपुर में खुला प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, एलजी पुत्र अभिनव सिन्हा ने किया शुभारंभ
Next: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 31 मई को

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.