Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

आयुष्मान पखवाड़ा में जनपद में बने 2013 गोल्डन कार्ड

ब्यूरो 18-08-2021
khabarimg

गाजीपुर। आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत चिन्हित लाभार्थी परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। जनपद में 26 जुलाई से 10 अगस्त तक विशेष अभियान के तहत आयुष्मान पखवाड़ा मनाया गया। इसमें खासकर उन पात्र लाभार्थी परिवारों पर विशेष ध्यान दिया गया जिनके किसी भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड (गोल्डन कार्ड) नहीं बना है। इस पखवाड़े में जनपद में 894 परिवार के 2013 गोल्डन कार्ड बनाए गए।

आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ एसडी वर्मा ने बताया कि पखवाड़ा से पूर्व जनपद में 75,871 परिवार गोल्डन कार्ड से वंचित थे। ऐसे ही परिवार के लोगों को इस योजना का लाभ दिलवाने के लिए जन सेवा केंद्र के वीएलई के माध्यम से गोल्डन कार्ड बनाए गए। पखवाड़ा की समाप्ति के पश्चात 894 नए परिवारों के 2013 गोल्डन कार्ड बनाए गए। योजना के तहत जनपद में 1.57 लाख लक्षित लाभार्थी परिवारों में से 76765 परिवारों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। इस क्रम में अभी तक 190948 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। इसके साथ ही जनपद में अभी तक 10160 लोगों ने योजना के तहत नि:शुल्क इलाज करवाया है।

क्या है योजना :
आयुष्मान भारत योजना देश में कमजोर वर्ग के लोगों को मुफ्त में सालाना पांच लाख रूपये तक की बीमा कवरेज मुहैया कराती है। यह दुनिया की सबसे बड़ी और पूरी तरह से सरकारी खर्च पर चलने वाली स्वास्थ्य बीमा योजना है। इसमें 1000 से ज्यादा कैंसर और दिल की बीमारी जैसी कई गंभीर बीमारियों के लिए प्रदेश के करीब 2900 सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है। जिस पात्र लाभार्थी के पास आयुष्मान कार्ड है वह छोटी से लेकर बड़ी बीमारियों तक का इलाज अस्पताल में भर्ती होकर करवा सकते हैं। बीमारी की स्थिति में सभी मेडिकल जांच, ऑपरेशन, इलाज व दवा का खर्च इसके तहत कवर होता है। अगर कोई व्यक्ति कार्ड बनने से पहले से बीमार है तो भी उसका इलाज इस योजना के अंतर्गत होगा। इन बीमारियों में मैटरनल हेल्थ और सी-सेक्शन या उच्च जोखिम प्रसव की सुविधा, नवजात और बच्चों के स्वास्थ्य, कैंसर, टीवी, कीमोथेरपी, रेडिएशन थेरेपी, हार्ट बाईपास सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, दांतों की सर्जरी, आंखों की सर्जरी, एमआरआई, सीटी स्कैन, दिल की बीमारी, किडनी, लीवर, डायबीटीज, कोरोनरी बायपास, घुटना प्रत्यारोपण, स्टंट डालना, आंख, नाक, कान और गले से संबंधित बीमारी आदि शामिल हैं। इसके साथ ही अस्पताल में एडमिट होने से पहले व बाद के खर्च भी इस हेल्थ बीमा में कवर किए जा रहे हैं।

Post navigation

Previous: एम.ए.अर्थशास्त्र की मौखिकी परीक्षा शनिवार को
Next: स्वास्थ्य विभाग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाटेगा क्लोरीन और मेट्रोजिल टैबलेट

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.