Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

गंगा में नहाते वक्त 24 वर्षीय युवक डूबा

ब्यूरो 17-08-2021
khabarimg

जमानियां। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित कर्पूरा घाट के पास गंगा में सोमवार को नहाते समय एक 24 वर्षीय युवक के डूबने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस डूबे युवक की तलाश में जुटी गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम दरौली निवासी अरविन्द गुप्ता (24) अपने घर से सुबह करीब 9 निकला और गंगा तट के पास स्थित कर्पूरा मंदिर पहुचा। जहां उसने गंगा में दो बार नहाने का प्रयास किया लेकिन आस पास मौजूद लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाला। लोगों ने उसे समझाया कि नदी में पानी अधिक है। वर्तमान समय में नहाना खतरे खाली नहीं है। जिस पर युवक कुछ देर से लिए मंदिर पर चला गया और इधर उधर घुमता रहा। वही मौका देख कर वह पुनः शाम करीब 4 बजे नहाने के लिए नदी में चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और बाढ़ के पानी के साथ बहने लगा। जिस पर लोगों ने आवाज लगाई लेकिन वह तेजी से बहने लगा। जब तक लोग उस तक पहुंचते तब तक वह डूब गया। कुछ ही देर बार परिजन उसे खोजते हुए पहुंचे। जहां लोगों ने परिजनों को बताया कि वह युवक गंगा नदी में डूब गया है। जिस पर परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची गई और लोगों की सहायता से खोजबीन शुरू की। लेकिन सफलता नहीं मिली। वही परिजन लगातार खोजबीन कर रहे है। परिजनों ने बताया कि युवक अरविन्द की दो वर्ष पूर्व बिहार के डिग्घी मनिहारी गांव में शादी हुई थी और उसका इलाज चल रहा था। इस संबंध में कोतवाल दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि युवक के डूबने की सूचना मिली है। युवक दिमागी रूप से कमजोर था। खोजबीन जारी है‚ पानी अधिक और बहाव तेज होने के कारण दिक्कत आ रही है।

Post navigation

Previous: असिस्टेंट कमांडेंट का पैतृक गॉव में हुआ जोरदार स्वागत
Next: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ साक्षात्कार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.