Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

वाराणसी मण्डल की 30 स्वास्थ्य इकाईयों को मिला कायाकल्प अवार्ड

ब्यूरो 26-08-2021
khabarimg

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कायाकल्प कार्यक्रम के तहत वर्ष 2020-21 के लिए वाराणसी मण्डल से 30 स्वास्थ्य इकाइयों को कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसमें जिला चिकिस्तालय, ग्रामीण व शहरी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। इस क्रम में वाराणसी मण्डल में वाराणसी की आठ, जौनपुर की 11, चंदौली की नौ, व गाजीपुर की दो स्वास्थ्य इकाइयों को कायाकल्प अवार्ड मिला है। वाराणसी के बड़ागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ने राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पीएचसी का अवार्ड हासिल किया है तो वहीं जौनपुर के डोभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ने प्रदेश स्तर पर चौथा एवं वाराणसी के चोलापुर सीएचसी ने सातवाँ सर्वश्रेष्ठ सीएचसी का अवार्ड हासिल किया है। डोभी सीएचसी को पूर्वाञ्चल में सर्वश्रेष्ठ सीएचसी का भी दर्जा प्राप्त हुआ है।

मंडलीय अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ शशिकांत उपाध्याय ने कहा कि वाराणसी मंडल में चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर लगातार बढ़ रहा है। जिला चिकित्सालयों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र भी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कराने में जुटे हैं। इसका नतीजा यह है कि कायाकल्प कार्यक्रम में वर्ष 2020-21 के लिए मण्डल की 30 स्वास्थ्य इकाईयों ने कायाकल्प पुरस्कार हासिल किया है। उन्होने समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों के वार्ड बॉय से लेकर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक व अधिकारी को शुभकामनायें दी और भविष्य में और भी बेहतर परिणाम लाने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
डॉ शशिकांत उपाध्याय ने कहा कि चिकित्सा इकाइयों और स्वास्थ्य केन्द्रों का नामांकन आंतरिक, सहकर्मी एवं बाहरी मूल्यांकन के अंतर्गत तीन चरणों मे किया जाता है। इन चरणों के माध्यम से सभी बिन्दुओं जैसे – स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, समर्थन तथा स्वच्छता को बढ़ावा देना, मरीजों के साथ स्टाफ का सकारात्मक व्यवहार आदि पर स्वास्थ्य केंद्र का मूल्यांकन किया जाता है, जिसमे आंतरिक मूल्यांकन का निरीक्षण स्थानीय टीम दवारा, सहकर्मी मूल्यांकन का निरीक्षण राज्य स्तरीय टीम द्वारा किया जाता है।
मंडलीय सलाहकार डॉ आरपी सोलंकी ने बताया कि कायाकल्प कार्यक्रम के तहत वर्ष 2020-21 के लिए मण्डल स्तर पर जौनपुर की 11 स्वास्थ्य इकाइयों यथा सीएचसी डोभी (90%), सीएचसी मुफ्तीगंज (77.6), सीएचसी मछलीशहर (74.3), सीएचसी बरसठी (74.1), सीएचसी बदलापुर (70.4), पीएचसी मुनगरा (86.15), पीएचसी तेजीबाजार (79.5), पीएचसी बजरंगनगर (77.3), पीएचसी सिंगरामऊ (75), जिला महिला चिकित्सालय व जिला चिकित्सालय को कायाकल्प अवार्ड मिला है।।
चंदौली की नौ इकाईयों यथा सीएचसी नौगढ़ (75.6%), सीएचसी धनापुर (75.9), सीएचसी सकलडीहा (74.7), अतिरिक्त पीएचसी अमडीहा (81.5), पीएचसी चहनिया (75.25), अतिरिक्त पीएचसी नियमताबाद (74.1), पीएचसी चंदौली (72.3), पीएचसी माधोपुर (72.5) एवं संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया (75) को कायाकल्प अवार्ड मिला है।
वाराणसी की आठ इकाइयों यथा बड़ागांव पीएचसी (92.25%), सेवापुरी पीएचसी (77.70%), पिंडरा पीएचसी (72.7%), हरहुआ पीएचसी (73.85%), सीएचसी चोलापुर (88.8%), नगरीय पीएचसी मँड़ुआडीहा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय व एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय को कायाकल्प अवार्ड मिला है।
गाजीपुर की दो स्वास्थ्य इकाइयों यथा मनिहारी पीएचसी (79.55%) व बारचवार पीएचसी (75.45) को कायाकल्प अवार्ड प्राप्त हुआ है।

Post navigation

Previous: 27 अगस्त को जनपद में चलेगा मेगा कोविड-19 टीकाकरण अभियान
Next: डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.