Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

करेंट लगने से 30 वर्षीय महिला की हुई मौत

ब्यूरो 11-08-2021
IMG-20210811-WA0029

गाजीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी भानमल राय के सिवान में बुधवार की सुबह करीब छः बजे घास काट रही ग्राम अंधारीपुर निवासी 30 वर्षीय महिला की करेंट लगने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार राजबरत देवी (30) पत्नी श्यामबली यादव ढढनी भानमल राय के सिवान में केले लगा खेत के पास घास काट रही थी। केले के खेत की सुरक्षा के लिए लगा चारों तरफ से तार में अचानक विद्युत प्रवाह हो गया। जिसके चपेट में आने से विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई ।सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया तथा मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अंधारीपुर गाँव के सामने ढढनी सुहवल मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया। जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई । जाम की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक डॉ वीरेन्द्र यादव सहित नायब तहसीलदार चंद्रशेखर, प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, नगसर प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रसाद सिंह मौके पर पहुंच गये तथा जाम समाप्त करने की ग्रामीणों से अपील किये। भूस्वामी के तरफ से पिडित परिजनो को उचित आर्थिक सहायता देने पर दो घंटे बाद करीब तीन बजे जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला मुख्यालय भेंज दिया ।
परिजनों के मुताबिक ढढनी भानमल राय निवासी विजयशंकर राय के खेत में केला लगाया गया था। जिसकी रखवाली मृतक महिला के परिजन कर रहे थे। परिजनो ने बताया कि रोज की भांति राजबरत देवी भोजन करने के उपरान्त डेरे पर घास काटने के लिए पहुंची। केले की सुरक्षा के लिए किये गये तार कसी में प्रभावित हो रहा डीसी करेंट की चपेट में आ गई। मृतक महिला का मायका जंगीपुर थाना के बघोल गाँव में था।उसकी शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बच्चे अखिलेश (10) व अनुज (8) है। पति बाहर रहकर प्राइवेट काम करता है। इस संम्बंध में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया है। जाम समाप्त होने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेंज दिया गया है ।

Post navigation

Previous: मनोनीत सभासदों ने दिया धरना
Next: पूर्वांचल के हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का हो रहा प्रयास-संजय राय शेरपुरिया

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.