Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध
  • नेशनल न्यूज
  • सूचना

खेलते खेलते अचानक लापता हो गए 6 नाबालिक बच्चे चार दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अनिल कुमार 26-04-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250425-WA0060

 

गाजीपुर में एक साथ एक दो नहीं बल्कि 6 बच्चों के अचानक से गायब होने का मामला सामने आया है। मामला 22 अप्रैल का है जब परिवार के लोग ईट भट्टे पर काम कर रहे थे और बच्चे ईट भट्टे के पास ही खेल रहे थे और जब परिवार के लोग भट्टे से अपना काम निपटाना के बाद वापस अपने आवास पर पहुंचे तब उनके सभी बच्चे (3 बालक, 3 बालिका) नहीं मिले। इसके बाद से ही वह लोग अपने बच्चों को खोज खोज कर परेशान है । वही इस मामले के चार दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

गाजीपुर जनपद के जमानिया कोतवाली इलाके के उमरगंज नई बस्ती जहां पर मन्नू राय के ईट भट्ठा पर पिछले 15 सालों से सुभाष पुत्र राजदेव,ओमप्रकाश ,राजदेव आदि का पूरा परिवार ईट पाथने का कार्य करता चला आ रहा है। और इसी भट्टे पर वह अपनी पूरी जीवन बिताते हैं यानी कि काम और उसके बाद रहने की भी पूरी व्यवस्था यहीं पर झोपड़ी डालकर रहते भी हैं । साथ ही उनके बच्चे भी जब यह लोग काम करते हैं तो वह इधर-उधर खेलते रहते है और इसी खेलने के दौरान 22 अप्रैल को करीब 4:30 बजे उनके परिवार के कुल 6 बच्चे जिसमें तीन लड़के और तीन लड़कियां शामिल है। और सभी नाबालिक है अचानक से लापता हो गए हैं।

लापता होने वालों में अतवारी उम्र 12 साल, अर्जुन उम्र 10 साल और रोशन उम्र 11 साल जो ओमप्रकाश के लड़के हैं और लक्ष्मीना 5 वर्ष, फेयफी उम्र 5 वर्ष और अमित उम्र 10 वर्ष है जो रेवतीपुर के डेढ़गावा और मैनपुर करंडा के रहने वाले हैं। और यह सभी लोग बनवासी समाज से आते हैं यह सभी 22 अप्रैल से ही खेलते वक्त ही लापता हो गए हैं।

उनके माता-पिता और अन्य लोग जो ईंट भट्ठे पर काम करते हैं और जब यह लोग काम कर करीब 5:00 बजे अपनी अपनी झोपड़ी में पहुंचे तब उनके बच्चे वहां पर नहीं थे। इसके बाद से ही यह लोग लगातार उनकी खोजबीन कर रहे हैं लेकिन कहीं पता नहीं चला। जिसको लेकर यह लोग शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे लेकिन पुलिस अधीक्षक से मुलाकात नहीं हो पाई थी। तो इन लोगों ने बताया कि किसी ने उनके मोबाइल पर बात कराया था। जिसका इन लोगों ने जानकारी दिया और उनके व्हाट्सएप पर अपना शिकायत पत्र भेजा था।

इन सभी लोगों ने यह भी बताया कि 22 अप्रैल की घटना होने के बाद वह लोग कोतवाली जमानिया भी पहुंचे थे और इसकी जानकारी वहां पर दिया गया। लेकिन इन पुलिस के द्वारा कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया सिर्फ खोजे जाने का आश्वासन दिया। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी जब बच्चे नहीं मिले तब यह लोग थक हार का पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे।

इनकी गरीबी और बेबसी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके कुल 6 बच्चे गायब हुए हैं। लेकिन उनके पास मात्र तीन बच्चों की ही फोटोग्राफ्स उपलब्ध है जो उन्होंने मीडिया के साथ ही पुलिस को भी उपलब्ध कराया है।

हालांकि पीड़ित परिवार के लोग जब पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर इसकी जानकारी फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को दिया। तब पुलिस भी एक्टिव मोड में आ गई और जो पुलिस पिछले दो-तीन दिनों से हाथ पर हाथ धर कर बैठी थी वह पुलिस 25 अप्रैल को देर शाम बीएनएस की धारा 137 (2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

About the Author

अनिल कुमार

Editor

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे
Next: गाजीपुर का लाल प्रत्यूष राय खेलो इंडिया में चमका

संबंधित खबरें

IMG-20250609-WA0012.jpg
  • अपराध

वांछित वारंटी को उसके घर से किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक घायल, बनारस में चल रहा इलाज – एफआईआर दर्ज

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Устойчивые ставки: Как использовать 1xbet зеркало

23-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.