Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

2.95 लाख नगदी व 25 लाख के आभूषण चोरी

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
20250608_101632

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव के सुभाष नगर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त मतस्य अधिकारी के भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के बाद रविवार को घर लौटे, तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला और करीब 28 लाख रुपये की चोरी हो चुकी थी। उन्होने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील के सेवानिवृत्त मतस्य अधिकारी नन्द दुबे ने बताया कि 6 जून 2025 को सुबह लगभग 8 बजे वे अपने भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए नगदिलपुर, रेवतीपुर गए हुए थे। 8 जून को सुबह 7 बजे जब वे अपनी पत्नी के साथ वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि मुख्य द्वार अंदर से बंद था। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे हरबल्लमपुर निवासी विशाल यादव (तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र से जुड़े तीरंदाज) की मदद से उन्होंने दीवार के सहारे भीतर प्रवेश कर मुख्य दरवाजे की कुंडी खुलवाई। घर के अंदर दाखिल होते ही सभी कमरों की अलमारियों के ताले टूटे मिले। पूजा घर की अलमारी से दो लाख 50 हजार नकद और पत्नी की अलमारी से 45 हजार नगद तथा भारी मात्रा में स्वर्ण आभूषण चोरी हुए। वही पुत्री और पुत्र के कमरों की अलमारियों भी टूटी मिलीं, जिनसे काफी मात्रा में आभूषण गायब थे। उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पीड़ित ने बताया कि घर के दोनों ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी जांच कर चोरों की पहचान की जा सकती है। नन्दू दूबे ने बताया कि वृंदावन जाने के लिए रखे करीब 2 लाख 95 हजार रुपये और पत्नी‚ पुत्रवधू और पुत्री के स्वर्ण आभूषण मुल्य लगभग 25 लाख की चोरी हुई। उन्होंने बताया कि घटना की लिखित तहरीर भी कोतवाली में दी गई है। इस बड़ी चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसओजी और सर्विलांस टीम की सहायता भी ली जा रही है।

Post navigation

Previous: मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद
Next: छह जून को 498 लाभार्थियों को मिले उपकरण, आगामी तिथियों में भी जारी रहेगा वितरण कार्य

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.