Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

छह जून को 498 लाभार्थियों को मिले उपकरण, आगामी तिथियों में भी जारी रहेगा वितरण कार्य

विशेष संवाददाता 09-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250609-WA0028.jpg

गाजीपुर। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत जनपद के वृद्धजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर द्वारा संचालित इस अभियान के तहत जिले के 1868 पात्र वृद्धजनों को उपकरण दिए जाने हैं।

इसी क्रम में 6 जून को आडिटोरियम हॉल, गाजीपुर में आयोजित वितरण शिविर में 498 लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण वितरित किए गए। इनमें श्रवण यंत्र, छड़ी, ट्राईपॉड, वॉकर, व्हीलचेयर सहित अन्य सहायक उपकरण शामिल थे।

आगामी वितरण कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित है:

10 जून: विकास खंड मुहम्मदाबाद के अंतर्गत मुहम्मदाबाद, भावरकोल, मरदह, कासिमाबाद के 447 लाभार्थियों को।

11 जून: विकास खंड जमानियां के अंतर्गत जमानियां, भदौरा व रेवतीपुर के 313 लाभार्थियों को।

12 जून: विकास खंड बाराचवर के 610 लाभार्थियों को उपकरण वितरित किए जाएंगे।

समाज कल्याण विभाग ने अपील की है कि सभी पात्र वृद्धजन अपने मूल आधार कार्ड एवं प्राप्ति रसीद के साथ पूर्वाह्न 09:30 बजे शिविर स्थल पर अवश्य उपस्थित हों, ताकि समय से उपकरणों का वितरण सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन द्वारा इस योजना को सफल बनाने हेतु समन्वय किया जा रहा है, जिससे वृद्धजनों के जीवन को सुगम और आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

Post navigation

Previous: 2.95 लाख नगदी व 25 लाख के आभूषण चोरी
Next: शिलॉन्ग में नवविवाहित जोड़े पर हुआ हमला, पति की हत्या, पत्नी अब भी चुप

संबंधित खबरें

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260819-WA0038
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.