Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

शिलॉन्ग में नवविवाहित जोड़े पर हुआ हमला, पति की हत्या, पत्नी अब भी चुप

विशेष संवाददाता 09-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250609-WA0029.jpg

गाजीपुर। मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून मनाने गए इंदौर निवासी नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की रहस्यमयी गुमशुदगी और हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। राजा की हत्या और सोनम की रहस्यमयी गुमशुदगी के बाद अब गाजीपुर जिले से सोनम रघुवंशी को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, सोनम रघुवंशी को नंदगंज थाना क्षेत्र के एक ढाबे से 17 दिन बाद बरामद किया गया। उसे चेकअप के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित रखा गया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद ने बताया कि सोनम अभी तक कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेघालय पुलिस को सूचना दे दी गई है और उनकी टीम जल्द गाजीपुर पहुंचने वाली है।

इस हत्याकांड में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी मध्यप्रदेश के निवासी हैं और हत्या में शामिल थे। वहीं सोनम ने आत्मसमर्पण कर दिया है। एक अन्य संदिग्ध की तलाश अभी जारी है। गौरतलब है कि राजा रघुवंशी का शव शिलॉन्ग के एक पहाड़ी इलाके में मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि राजा की हत्या धारदार हथियार से की गई थी और हत्या के बाद शव को खाई में फेंक दिया गया, जिससे उसकी हड्डियां भी टूट गई थीं। मौके से पुलिस को हत्या में प्रयुक्त नया दाओ (धारदार हथियार) भी मिला है। शिलॉन्ग एसपी विवेक सिम ने पुष्टि की है कि हत्या पूर्व नियोजित लग रही है और हथियार की खरीददारी भी संभवतः इसी उद्देश्य से की गई थी।

मामले की जाँच तेज़ी से आगे बढ़ रही है। सोनम की भूमिका और हत्या की पूरी साजिश को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनका जवाब अब पुलिस की आगे की पूछताछ से मिलने की उम्मीद है।

Post navigation

Previous: छह जून को 498 लाभार्थियों को मिले उपकरण, आगामी तिथियों में भी जारी रहेगा वितरण कार्य
Next: निर्माणाधीन शौचालय 10 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश, लापरवाही पर अधिकारी का वेतन रोका गया

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.