Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

निर्माणाधीन शौचालय 10 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश, लापरवाही पर अधिकारी का वेतन रोका गया

विशेष संवाददाता 09-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250609-WA0030.jpg

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति एवं कंवर्जेंस समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में महिलाओं, बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री माताओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और पोषण उपलब्ध कराने के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में ब्लॉक मनिहारी एवं सदर के बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्माणाधीन शौचालयों को 10 दिनों के भीतर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही मरदह के बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकारी न दे पाने पर उनका वेतन रोकने का आदेश दिया गया।

समीक्षा के प्रमुख बिंदु:

आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण, परियोजना कार्यालय की स्थिति और शौचालय अपग्रेडेशन की प्रगति

कायाकल्प, लर्निंग लैब, विद्युतीकरण की स्थिति

सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र, जीएमडी, पोषण ट्रैकर, सैम/मैम बच्चों की स्थिति

एनआरसी संदर्भन, ड्राई राशन वितरण, एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की बिंदुवार समीक्षा


मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बच्चों और महिलाओं को कुपोषण से मुक्त कर स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण करना है। उन्होंने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से आपसी समन्वय बनाकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पोषण व स्वास्थ्य सुविधाएं देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं के खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाए, बच्चों का नियमित वजन हो और हरी सब्जियों के सेवन के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सैम-मैम चिन्हित बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच, पोषण सुधार, और जरूरत पड़ने पर एनआरसी में भर्ती कराना सुनिश्चित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि वीएचएनडी कार्यक्रम नियमित आयोजित किए जाएं, मेडिकल कैंप लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हो और ड्राई राशन का वितरण पारदर्शी तरीके से हो। मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन कर लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित की जाए ताकि कोई भी पोषक आहार से वंचित न रहे बैठक में जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, डीसी मनरेगा, डीपीओ, सीडीपीओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: शिलॉन्ग में नवविवाहित जोड़े पर हुआ हमला, पति की हत्या, पत्नी अब भी चुप
Next: आवास में चोरी, नगदी और आभूषण ले उड़े अज्ञात चोर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

संबंधित खबरें

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260819-WA0038
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानिया हिंदू पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान

संतोष शर्मा 19-08-2026
001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.