Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

उत्कृष्ट कार्यो के लिए 75 महिलाऍ होगी सम्मानित

ब्यूरो 19-08-2021
IMG-20210819-WA0035

गाजीपुर। जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एंव स्वावलम्बन के लिए ‘‘ मिशन शक्ति ‘‘ फेज-1, फेज-2 की भॉति वृहद रूप से मिशन शक्ति फेज-3 का संचालन किये जाने के लिए गुरूवार को मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्बन्धित अधिकारियों संग बैठक विकास भवन कार्यालय में सम्पन्न हुआ।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में विभिन्न क्षेंत्रो की उत्कृष्ट 75 महिलाऍ सम्मानित होगी। इसके लिए मिशन शक्ति फेज-3 के तहत 21 अगस्त 2021 को जिला मुख्यालय पर बृहद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। महिलाओं एंव बालिकाओ की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को प्रोत्साहन देने के लिए मिशन शक्ति फेज-3 के आयोजन की तैयारी की जा रही है।
उन्होने समस्त सम्बन्धित अधिकारियो संग बैठक लेते हुए इस कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली 75 महिलाओं की चयन में पारदर्शित की हिदायत दी। उन्होने बताया कि सम्मानित करने के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य क्षेत्र से महिला चिकित्सक एंव नर्स, महिला सुरक्षा क्षेत्र से महिला पुलिस, पी आर डी व होमगार्ड, महिला ग्राम प्रधान एवं सदस्य नगरीय क्षेत्र के निर्वाचित वार्ड सदस्य महिलाये, बहादुरी/शौर्य में विशेष योगदान करने वाली महिलाये, स्वरोजगार क्षेत्र में कार्य करने वाली महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य, शिक्षा क्षेत्र से बेसिक,माध्यमिक, उच्च शिक्षा क्षेत्र की शिक्षिकाऍ, आंगनबाड़ी/आशा बहुओं मे से महिलाऍ तथा अन्य क्षेत्रो में कार्य करने वाली महिलाऍ शामिल है। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित मानको के आधार पर महिलाओ का चयन सुनिश्चित किया जाये। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी बाल गोविन्द, प्रधानाचार्य महिला पी जी कालेज गाजीपुर, डी पी ओ दिलीप पाण्डेय, कपिल देव, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र,अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से किया जाय उर्वरक की बिक्री
Next: धरना के आठवें दिन मनोनीत सभासदों का हौसला बढ़ाने पहुंचे भाजपाई

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.