Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

आयुष्मान भव अभियान योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक लापरवाह, विभागीय अधिकारी मौन

ब्यूरो 18-02-2024
IMG-20240218-WA0008.jpg

गाजीपुर के जमानियां में आयुष्मान भव अभियान के तहत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन पर स्वास्थ्य मेले में इलाज कराने के लिए ग्रामीण अंचलों के दूर दराज इलाको से पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों का कक्ष पर ताला लटका देख हैरान व परेशान होकर वापस लौटने को मजबूर हुए। बताया जाता है। की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रत्येक रविवार को चिकित्सकों की मौजूदगी में स्वास्थ्य मेला आयोजित की गई है। लेकिन केंद्र पर तैनात चिकित्सकों में गैर जिम्मेदाराना रवैए के कारण आयुष्मान भव योजना के तहत आयोजित होने वाली स्वास्थ्य मेला फ्लाप हो रही है। 18तारीख रविवार को हिंदुस्तान टीम जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगने वाला आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का जायजा लिया। तो केंद्र पर तैनात किसी भी चिकित्सक का कक्ष खुला नही पाया गया। सभी के कक्ष रूम पर ताला लटका मिला। यह भी बताया जाता है। की पीएम मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में नया स्वास्थ्य अभियान के तहत आयुष्मान भव चलाया गया। लेकिन इसका लाभ लापरवाह चिकित्सकों के कारण लाभार्थियों को नही मिल रहा है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा ऐसे लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ करने के बजाए मोटी रकम लेकर खुली छूट दे रहे है। जब की लाभार्थियों के लिए आयुष्मान कार्ड के निर्माण और वितरण के लिए आयुष्मान आप के द्वार स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के स्तर पर आयुष्मान मेला आयोजित कर लोगों में जागरूक पैदा करने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत चिकित्सकों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन रविवार को बंद रहा है। फोटो

Post navigation

Previous: पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली सकुशल संपन्न हुआ।
Next: रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न हुआ।

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.