Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

बिजीलेंस की रेड, 32 विद्युत उपभोक्ताओं का मीटर किया गया घर से बाहर, उपभोक्ताओं में मची खलबली

विशेष संवाददाता 24-02-2024
IMG-20240224-WA0130.jpg

गाजीपुर। अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड द्युतीय आमघाट सुजीत सिंह के निर्देशन पर शहर क्षेत्र के मोहल्ला उर्दुबाजार,रूईमंडी,नवाबगंज में सहायक अभियंता सुधीर कुमार एवं विजिलेंस प्रभारी धनंजय यादव के नेतृत्व में अपने हमराहियों संग विद्युत चोरी करने वालो उपभोक्ताओं के घरों को चेक किया जिसमे मौके पर कुल 40 घरों को चेक किया गया जिसमे 32 लोगो का मीटर परिसर के अंदर लगा था जो बाईपास था जिनमे इन उपभोक्ताओं का मीटर घर के बाहर लगाया गया एवम चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को भविष्य में विद्युत चोरी ना करने की सलाह दी गई। चेकिंग के दौरान मुहल्ले में अफरा तफरी की स्तिथि बनी रही बहुत लोग अपना अपना परिसर पर ताला बंद करके बाहर निकल गए कुछ लोगो ने अपना दुकान भी बंद कर लिया था। वही सहायक अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि लोटन इमली उपकेंद्र के फीडर उर्दू बाजार पर लाइन लॉस अधिक है जो इस फीडर पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है वही इस फीडर पर अभी बहुत ऐसे उपभोक्ता है जिन्होंने एक किलोवाट का कनेक्शन लेकर चार से पांच किलोवाट तक विद्युत उपभोग कर रहे है जो चोरी के श्रेणी में आता है ऐसे जो भी उपभोक्ता है अपना अपना स्वेच्छा से आकर डिवीजन ऑफिस में विद्युत भार बढ़वा ले अन्यथा चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर पेनाल्टी सहित लोड बढ़ाने का कार्य किया जायेगा वही अगर विद्युत चोरी करते हुवे जो भी उपभोक्ता भविष्य में पकड़े जाएंगे तो उनके उपर विद्युत चोरी के अंतर्गत संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराकर राजस्व विभाग द्वारा राजस्व क्षतिपूर्ति वसूली की जाएगी वही जिनका अभी तक विद्युत कनेक्शन नही है वे लोग तत्काल अपने नजदीकी उपखंड कार्यालय जाकर या झटपट पोर्टल पर आवेदन करके नया कनेक्शन करा ले ताकि लाइन लॉस पर पूर्ण रूप से रोक लग सके। यह अभियान लगातार चलता रहेगा जब तक हाई लाइन लॉस कम ना हो जाय। चेकिंग टीम में विद्युत विभाग के समस्त विद्युत कर्मी एवं बिजीलेंस टीम मौजूद रही।

Post navigation

Previous: सीएम योगी का बड़ा फैसला…यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द
Next: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला में 25 मरीजों का उपचार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.