Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सरकार का विरोध जताते हुए डब्ल्यूटीओ का फूंका पुतला

विशेष संवाददाता 26-02-2024
img_20240226_1205343314218526551018931.jpg

जमानिया। क्षेत्र के रामलीला मैदान में सोमवार कि दोपहर करीब 12 बजे संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए डब्ल्यूटीओ का पुतला फूंका और किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक तहसीलदार को सौंपा। 
बता दे की अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव एवं संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश की कोर कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने मांगों को बताते हुए कहा कि 26 फरवरी को कतर की राजधानी दोहा में विश्व व्यापार संगठन डब्ल्यूटीओ की बैठक हो रही है। डब्ल्यूटीओ में भारत के शामिल होने से ही भारत की कृषि को दुनिया के कार्पोरेट्स के दबाव में उनके मुनाफे के लिए बनाई जा रही नीतियों के हिसाब से चलाया जा रहा है। इसी कारण से भारत के किसानों एम एस पी गारंटी कानून, सी 2+50 के अनुसार एमएसपी और कृषि लागत पर पर्याप्त सब्सिडी सहित अन्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जबकि अमेरिका और यूरोप के देश अपने किसानों को भारी मदद कर रहे हैं। कहा कि भारत के किसानों को अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है । ऐसी विषम परिस्थिति में भारत सरकार कृषि क्षेत्र को डबल्यू टी ओ से बाहर कराए ताकि देश के किसानों और कृषि क्षेत्र को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब हरियाणा बार्डर पर रोके गए किसानों पर दमन बंद किया जाय और किसानों को दिल्ली जाने दिया जाय। हत्या और दमन के लिए ज़िम्मेदार लोगों पर कारवाई के लिए इसकी उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराया जाय। किसानों के साथ 2021 में सरकार द्वारा किए गए लिखित वादे के “चार्टर आफ डिमांड” को पुरा कराया जाय आदि से संबंधित राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार देवेन्द्र यादव को सौंपा। जिस पर उन्होंने उचित माध्यम से पत्रक भेजवाने की बात कही। इस अवसर पर शशिकांत कुशवाहा‚ बुच्ची लाल‚ अमरनाथ मौर्य‚ पांच रतन‚ विजइ कुमार‚ सुबेदार‚ कालिका राम‚ मनोज बिन्द आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश तीरंदाजी एसोसिएशन की वार्षिक बैठक हुई सम्पन्न
Next: भू माफिया भाजपा नेता के खिलाफ दलित परिवार ने खोला मोर्चा : सुसाइड करने की पूरे परिवार ने दि चुनौती

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.