Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर का एक ऐसा ग्राम प्रधान जो ग्रामीणों को समर्पित किया अपनी जमींन

विशेष संवाददाता 02-03-2024
IMG-20240302-WA0088.jpg

गाजीपुर। आज के युग में जहां लोग अपनी सुई की नोक के बराबर जमीन नहीं जाने देते हैं, जनप्रतिनिधि होने के बाद दूसरों की जमींन भी हड़पने के किस्से सामने आते हैं, वहीं एक ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के आवागमन के लिए अपनी जमींन दान कर एक नजीर कायम की है। करंडा विकास खंड अंतर्गत जमुआंव गांव के ग्राम प्रधान अंकेश कुमार सिंह सोनू ने ग्रामीणों के आवागमन के लिए एक विश्वा जमीन ग्रामीणों को आने – जाने के लिए समर्पित कर दिया।
ग्राम प्रधान अंकेश कुमार सिंह सोनू ने बताया जमुआंव ग्राम पंचायत में रास्ते की बहुत बड़ी समस्या थी। लोगों का पक्ष था कि जब आप ग्राम प्रधान बनेंगे तो इस रास्ते को जरुर बनवायेंगे। मुझे लोगों ने प्यार दिया और ग्राम प्रधान बनाया तो मेरे द्वारा अपनी जमींन में रास्ता देकर खड़ंजा लगाने का कार्य किया गया जिससे लोग काफ़ी प्रसन्नचित्त रहते हैं।
बताते चलें कि यह ग्राम प्रधान हमेशा अपने विकास कार्यों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन अपनी जमीन देकर पूरे जिले के जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाने का काम किया है।
फिर चुनाव लडने के प्रश्न पर ग्राम प्रधान ने कहा कि जनता तय कर अगर कहेंगी तो चुनाव जरूर लडूगां।
लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि अभी हाल ही में उत्कृष्ट कार्य करने वाले करंडा विकास खंड के दस ग्राम प्रधानो को सम्मानित किया गया था आखिर उन सूची में ग्राम प्रधान अंकेश कुमार सिंह सोनू का नाम क्यों नहीं था यह सवाल तो सभी के जेहन में कौंध रहा है।

Post navigation

Previous: अराजक तत्वों ने बीआरडी पब्लिक स्कूल में मचाया उत्पादन,फोड़ा गाड़ी का शीशा
Next: नाबालिग को भगाने के मामले में एक के विरूद्ध मुकदमां दर्ज

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.