Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

खोई हुई बच्ची को ग्रामीणों ने परिवार से मिलाया

विशेष संवाददाता 03-03-2024
IMG-20240302-WA0107.jpg

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र हेतिमपुर गांव स्थित नहर पुलिया से शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे एक छ वर्षीय बच्ची लावारिस हालत में सड़क पर रोते हुए मिली। जिसको गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे रात को अपने घर ले गया और फिर सवेरे बच्ची के परिजनों के बारे में पता कर उसके परिजनों को सौंपा।
हमीदपुर गांव निवासी श्रीभगवान कि छ वर्षीय बेटी श्रीदेवी शाम को गांव में तिलक समारोह में शामिल होने के लिए दो भाई और एक बहन के साथ गई थी। जहां से वह भटक कर हेतिमपुर गांव चली गई। जहां से वह घर वापस जाने का रास्ता खोजती रही और देर रात तक रास्ता नहीं खोज पाई तो नहर पुलिया पर बैठ कर रोने लगी। देर रात वाराणसी के एक हास्पिटल से घर लौट रहे हेतिमपुर गांव निवासी दुखी बिन्द ने बच्ची को रोते हुए देखा। जिसे वह अपने साथ घर ले गया। शनिवार की सुबह जैसे ही गांव के लोगों को घटना की सूचना मिली तो घर पर ग्रामीणों कि भीड़ लग गई और ग्रामीण उसके परिजनों के बारे में पता करने में जुट गए। वही इस दौरान ग्रामीणों को ज्ञात हुआ कि बच्ची हमीदपुर गांव से भटक कर आई है। जिसके बाद परिजनों से संपर्क साधा गया और पिता श्रीभगवान‚ माता प्रभावती सहित अन्य ग्रामीणों के समक्ष बच्ची को परिजनों से सुपुर्द किया गया। वहां बच्ची को देख कर उसे सीने से लगा लिया और सभी लोग वापस घर लौट गए।

Post navigation

Previous: नाबालिग को भगाने के मामले में एक के विरूद्ध मुकदमां दर्ज
Next: उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.