Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

डाo अंबेडकर की मूर्ति को अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

विशेष संवाददाता 04-03-2024
IMG-20240304-WA0081.jpg

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लगी संविधान निर्माता डाo भीम राव अंबेडकर की मूर्ति को रविवार की देर रात अज्ञात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार की सुबह ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
सोमवार की सुबह खंडित मूर्ति को देख गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और रोष प्रकट किया। सूचना पाकर पुलिस चौकी प्रभारी बालेंद्र यादव मय पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने  भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द शरारती तत्वों को गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही की जाएगी। पुलिस चौकी इंचार्ज बालेंद्र यादव ने कहा कि शरारती तत्वों को चिन्हित करने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील किया। जिसके बाद उपस्थित ग्रामीणों ने कैमरा लगाने की सहमति जताया। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात अराजक तत्वों ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर ईट से प्रहार कर दाहिने हाथ की अंगुली तोड़ दिये तथा चेहरे पर ईट से चोट के निशान भी थे। ईट मूर्ति के पास मौजूद है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि बडेसर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया है। शिकायत प्राप्त हुई है जांच की जा रही है। ऐसे अराजक तत्वों को कतई बख्शा नहीं जाएगी। क्षतिग्रस्त मूर्ति को ठीक करा दिया गया है।

Post navigation

Previous: अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार
Next: बाइक के धक्के से वृद्ध गंभीर रूप से घायल

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.