Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

एन एस एस कार्यक्रम का हुआ समापन

ब्यूरो 10-03-2024
IMG-20240309-WA0029.jpg

जमानियां । क्षेत्र के संत रामनारायण राज किशोर शंकर महिला महाविद्यालय बरून‚ राजकिशोर सिंह महाविद्यालय बरूइन‚ रामकली महिला महाविद्यालय दरौली में मुख्य अतिथि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव, विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा रहे। प्रबंधक डा, हरिश्चंद्र सिंह ने आए हुए आतुंको का पुरजोर ढंग से स्वागत व अभिनंदन की।

ठीक इसी तरह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्टेशन बाजार में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय एन.एस.एस. शिविर का शनिवार को समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न महाविद्यालय में प्रबंधक ने अपने अपने महाविद्यालय में तथा हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसके बाद एनएसएस की छात्रा खुशी जायसवाल, निधि गौड़ एवं नाजिया परवीन ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत का प्रस्तुत किया। कार्यक्रम एनएसएस के लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठे-उठे के साथ प्रारंभ हुआ। आगे की कड़ी में डॉ अरुण कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का पूर्ण मंच है। इसके द्वारा छात्र-छात्राओं का चौमुखी विकास होता है। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित मन्नू सिंह ने स्वयं सेवियों से शिक्षा के साथ संस्कारों को भी ग्रहण करने का संदेश दिया। वही प्रबंधक उपेन्द्र सिंह ने कहा कि  विद्यार्थियों को व्यक्तित्व के निर्माण के लिए रचनात्मक कौशल होना जरूरी है। राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरों में सहभागिता करने से व्यक्तित्व में निखार आता है। प्रबंधक डॉ हरिशचन्द्र सिंह ने कहा कि  शिविर में जो कुछ भी सिखाया गया छात्र-छात्राएं उसे अपने जीवन में उतारें और अनुशासन में रहकर आगे बढे़ं। राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य तभी सफल होगा। इसका और अधिक प्रचार-प्रसार होना चाहिए।इस अवसर पर डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री डॉ दीपक कुमार‚ नीतू जायसवाल‚ मोहन साव‚ डॉ शशि लता श्रीवास्तव‚ डॉ अभिषेक तिवारी‚ श्रुति सिंह‚ स्नेहा अग्रहरि‚ सोनी यादव‚ अनिका राय‚ बिंदू सिंह‚ श्रीनिवास सिंह‚ महजबीन अंसारी‚ अन्नू मिश्र और श्वेता यादव आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: शैक्षिक संस्थानों में हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन
Next: लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक हुई संम्पन्न

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.