Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

नंदगंज में ओम हास्पिटल का रजिस्ट्रेशन हुआ निरस्त, आखिर क्यों नहीं हो रही कार्यवाही

विशेष संवाददाता 13-03-2024
IMG-20240313-WA0131.jpg

गाजीपुर। नंदगंज के बरहपुर स्थित ओम हास्पिटल का रजिस्ट्रेशन सीएमओ ने निरस्त कर दिया है।
सीएमओ डॉ देश दीपक पाल के कार्यालय से जारी पत्र में बताया गया है कि डिलियां निवासी पंचम यादव द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र बीते 28 फरवरी पर सम्यक विचारोपरांत ओम हास्पिटल में कार्यरत चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा अपनी सेवा देने से इंकार करने के कारण उक्त ओम हास्पिटल पंजीकरण संख्या-RMEE-2235428 का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाता है। सीएमओ कार्यालय से जारी पत्र में यह भी लिखा गया है कि उक्त चिकित्सालय भविष्य में किसी प्रकार के चिकित्सकीय गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो उक्त चिकित्सालय के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।
इस संबंध में संचालक राजू कुशवाहा का पक्ष रखने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने अपना फोन नहीं उठाया।
लेकिन सूत्रों की मानें तो संचालक राजू कुशवाहा और प्रवीण कुशवाहा व अन्य के मिली भगत से उक्त हास्पिटल धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है और मरीजों का आपरेशन करके बच्चा भी पैदा किया जा रहा है। सूत्र यह भी बताते हैं कि ओम हास्पिटल में आपरेशन कराकर मरीजों को नंदगंज के धामूपुर धरवां स्थित एक हास्पिटल में शिफ्ट किया जा रहा है।
लेकिन विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार मजेदार बात तो यह है कि संचालक राजू कुशवाहा द्वारा दुल्लहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालाबाद स्थित जय पौहारी बाबा अवैध हास्पिटल धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है।

Post navigation

Previous: माहे ए रमजान और होली त्यौहार को लेकर पुलिस ने किया रूट मार्च
Next: तीन वारंटी गिरफ्तार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.